fourth pillars news update 16.09.2026
Nagpur हिंदी पत्रकार संघ, विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन तथा पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ़ इंडिया,PRSI नागपुर चैप्टर,के संयुक्त तत्वावधान में नागपुर के श्रोताओं के लिए शनिवार 19 सितंबर की शाम 05:30 बजे संतरा नगरी नागपुर में “काव्योत्सव विविधा” का आयोजन किया जा रहा है| यह अखिल भारतीय साहित्यिक कवी सम्मलेन रानी झांसी चौक स्थित हिंदी मोर भवन के ‘मधुरम’ हॉल में किया गया है.
नागपुर के श्रोताओं के लिए अखिल भारतीय साहित्यिक कवि सम्मेलन की मेजबानी

इस भव्य “काव्योत्सव विविधा” में नागपुर के साहित्य-प्रेमी, आमंत्रित देश के सुप्रसिद्ध और लब्धप्रतिष्ठ कविगण श्री पार्थ नवीन (हास्य-व्यंग्य) प्रतापगढ़ राजस्थान,श्री अमित शुक्ला (हास्य-रस) रीवा मध्यप्रदेश,श्री रूद्र प्रताप सिंह (वीर-रस) भोपाल मध्यप्रदेश,सुश्री शिवांगी “प्रेरणा” (शृंगार -रस) मुरैना मध्यप्रदेश तथा सुश्री श्रद्धा शौर्य (वीर-रस) नागपुर की रचनाओं का आनन्द लेंगे।
इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की मुख्य अतिथि राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्विद्यालय ,नागपुर की कुलगुरु डॉ मनाली क्षीरसागर होंगी| कार्यक्रम की अध्यक्षता विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष श्री सुरेश शर्मा करेंगे|विशिष्ट अतिथि के रूप में हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्री आनंद निर्बाण एवं पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ़ इंडिया,PRSI के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ( पश्चिम) श्री एस पी सिंह उपस्थित रहेंगे|
पीआरएसआई के अध्यक्ष श्री यशवंत मोहिते,सचिव श्री मनीष सोनी एवं हिंदी पत्रकार संघ केकार्याध्यक्ष श्री नंदकिशोर पुरोहित तथा विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के कार्यालय प्रभारी श्री सुनील तिवारी ने नागपुर के बुद्धिजीवियों एवं साहित्य-प्रेमियों से बड़ी संख्या में उपस्थित रह कर काव्य के रसास्वादन का अनुरोध किया है| समारोह की सफ़लता के लिए सर्वश्री अखिलेश हलवे,मधुसूदन देशमुख,शरद मराठे,अनिल गडेकर,अमित बाजपेयी,विनोद रापतवार, मिलिंद चहांदे,प्रसन श्रीवास्तव,विवेक असरानी तथा अन्य पदधिकारी प्रयत्नशील हैं|




