भारतीय फिल्म होमबाउंड 98वें ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामित

Spread the love

भारतीय फिल्म होमबाउंड को 98वें ऑस्कर पुरस्कार की सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म श्रेणी के लिए नामित किया गया है। नीरज घेवान के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस श्रेणी के लिए नामित 15 फिल्मों में शामिल है। भारतीय फिल्म होमबाउंड,98वें ऑस्कर पुरस्कार,सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म श्रेणी

ऑस्कर 2026 की रेस में भारत, ईशान खट्टर-जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया मान, ‘होमबाउंड’ शॉर्टलिस्ट में शामिल

भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी खुशखबरी है. निर्देशक नीरज घायवान की फिल्म ‘होमबाउंड’ को 89वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर2026) की बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी की शॉर्टलिस्ट में जगह मिल गई है.

एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) ने 16 दिसंबर को 12 कैटेगरीज की शॉर्टलिस्ट घोषित की, जिसमें 86 देशों की फिल्मों में से मात्र 15 फिल्में चुनी गईं. ‘होमबाउंड’ का ऑस्कर शॉर्टलिस्ट में पहुंचना भारतीय सिनेमा के लिए एक अहम पड़ाव माना जा रहा है. इस शॉर्टलिस्ट में दुनिया भर की कुल 15 फिल्में चुनी गई हैं, जिनमें भारत के अलावा अर्जेंटीना, ब्राजील, फ्रांस, जर्मनी, जापान, दक्षिण कोरिया, पैलेस्टाइन और स्पेन जैसे देशों की फिल्में शामिल हैं.

सौजन्य. दूरदर्शन

इन फिल्मों से होगा मुकाबला

भारत की आधिकारिक एंट्री ‘होमबाउंड’ थी, जो अब अर्जेंटीना की ‘बेलेन’, ब्राजील की ‘द सीक्रेट एजेंट’, फ्रांस की ‘इट वाज जस्ट एन एक्सीडेंट’, जर्मनी की ‘साउंड ऑफ फॉलिंग’, जापान की ‘कोकुहो’, दक्षिण कोरिया की ‘नो अदर चॉइस’ और अन्य फिल्मों के साथ मुकाबले में है. एकेडमी के नियमों के मुताबिक, शुरुआती वोटिंग में सभी ब्रांच के सदस्य भाग लेते हैं और उन्हें पात्र फिल्मों को देखना अनिवार्य होता है. फाइनल नॉमिनेशन राउंड में वही सदस्य वोट कर पाएंगे, जो सभी 15 शॉर्टलिस्टेड फिल्मों को देखेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *