
रायपुर, 19 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने न्यू प्रेस क्लब भिलाई नगर की उपाध्यक्ष श्रीमती कोमल धनेसर की बेटी सुश्री गुरनाम कौर के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

भिलाई नगर 19 जुलाई। पत्रकार व न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर की उपाध्यक्ष कोमल धनेसर की पुत्री गुरनाम कौर उम्र 17 वर्ष का आज सुबह 5:00 बजे स्पर्श हॉस्पिटल में निधन हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा निवास सेक्टर 2 सड़क नंबर 24 क्वार्टर नंबर 13A से दोपहर 1 बजे निकाली जायेगी। इनका अंतिम संस्कार राम नगर मुक्तिधाम में किया जाएगा।
