भारत की वीरांगना बेटियों ने क्रिकेट में रचा इतिहास में आईसीसी महिला विश्‍व कप में शानदार जीत

Spread the love

देश की बहादुर बेटियों ने कल रविवार 2 नवम्बर की रात नवी मुंबई में आईसीसी महिला विश्व कप के फ़ाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हरा कर पहली बार विश्व कप अपने नाम किया …..पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 7 विकेट पर 298 रन बनाये जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन ही बना सकी।

शेफाली वर्मा ने शानदार 87 रन बनाये और 2 विकेट भी लिये। उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच घोषित किया गया

इस जीत पर शेफाली वर्मा ने कहा कि ,मैंने शुरुआत में ही कहा था कि , भगवान ने यहां मुझे कुछ अच्‍छा करने के लिए भेजा है और आज बहुत ज्‍यादा खुशी है जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर पाउंगी लेकिन मुझे अपने आप पर भरोसा था कि , मैं ख़ुद पर यक़ीन रखूंगी और अपने आप को शांत रखूंगी तो मैं कुछ भी कर सकती हूं। इन सब का बहुत ज्‍यादा सहयोग था, सब मुझे समझाते थे कि कैसे खेलना है और यह फ़ाइनल कितना एहम है मेरे लिए और पूरी टीम के लिए, तो आज बस यही दिमाग़ में था कि किसी न किसी तरह रन बनाने हैं और टीम को जीतनी चाहिए।

भारत के लिए ये वाकई गर्व का विषय है कि भारत की वीरांगना बेटियों ने क्रिकेट में रचा इतिहास, दक्षिण अफ्रीका को फ़ाइनल में 52 रन से हराकर पहली बार जीता आईसीसी महिला विश्‍व कप

आईसीसी महिला विश्व कप के फ़ाइनल में 5 विकेट लेने वालीं और पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वालीं दीप्ति शर्मा को “प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट” का ख़िताब मिला…इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दीप्ति शर्मा ने कहा कि फ़ाइनल रिजर्ल्‍ट के बाद अभी ऐसा लग रहा है

जैसे कोई स्वप्न हो क्‍योंकि जो जज़्बात हैं वो न‍िकल नहीं पा रहे हैं। मैंने फ़ाइनल में ऐसा योगदान दिया जो कि वर्ल्‍ड कप का फ़ाइनल था। काफी अच्‍छा लग रहा है इस फ़ीलिंग को लेकर…. कप्‍तान हरमन प्रीत कौर ने अपनी टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि पूरी टीम रणनीति बनाकर खेली….बहुत अच्‍छा लग रहा है पिछली बार भी जो सेमीफाइनल ऑस्‍ट्रेलिया के साथ हुआ था तब भी हमारी यही सोच थी कि निडर होकर क्रिकेट खेलना है।

आज भी यही सोच थी कि , हमें बेहद निडर और कैलकुलेटिव होकर खेलना है और हमने ठीक वाही किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उप राष्‍ट्रपति सी.पी.राधाकृष्‍णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईसीसी महिला विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय टीम को प्रतिभा और प्रदर्शन के अनुरूप परिणाम मिला और यह ऐतिहासिक उपलब्धि महिला क्रिकेट को और अधिक ऊंचाई पर ले जाएगी

उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि , भारतीय टीम की लगन, कौशल और अदम्य उत्साह ने देश का नाम ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि हरमनप्रीत कौर की कप्तानी तथा शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा के उत्कृष्ट प्रदर्शन से टीम विश्व विजेता बनी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि , भारत का प्रदर्शन अद्भुत कौशल और आत्मविश्वास से भरपूर रहा। पूरी टीम ने असाधारण टीम भावना का परिचय दिया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी बधाई देते हुए कहा कि भारतीय टीम ने पूरे देश का दिल जीता है, गृह मंत्री अमित शाह ने इस जीत को समग्र राष्ट्र के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया ने देश का सम्मान बढ़ाया है, भारतीय टीम की उपलब्धि पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। इससे पहले दो बार भारतीय महिला टीम फाइनल में पंहुची थी लेकिन इतिहास 2025 में रचा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *