अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमला फिलहाल टालने का फैसला किया है। राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार, ईरान और पश्चिम-एशिया के कुछ देशों के अनुरोध पर बातचीत को मौका देने के लिए यह फैसला लिया गया है।
सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में श्री ट्रंप ने कहा कि अमरीका सैन्य कार्रवाई के लिए पूरी तरह से तैयार है, लेकिन संभावित समझौते का रास्ता खुलने के कारण हमले को फिलहाल स्थगित किया गया है।
सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में श्री ट्रंप ने कहा कि अमरीका सैन्य कार्रवाई के लिए पूरी तरह से तैयार है, लेकिन संभावित समझौते का रास्ता खुलने के कारण हमले को फिलहाल स्थगित किया गया है। उन्होंने दावा किया कि प्रस्तावित समझौते में होर्मुज जलडमरूमध्य को तत्काल, पूरी तरह खोलना और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर रोक की बात शामिल हैं।
ईरान ने अब तक ट्रंप के इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
सोर्स : आकाशवाणी समाचार



