रायपुर में रसायन विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न.

Spread the love


शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ कॉलेज में 23 अप्रैल 2026 को रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) के विद्यार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट का आयोजन अलीशान ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा “क्वालिटी इंजीनियर” पद के लिए किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. गोवर्धन व्यास के प्रेरणादायक उद्बोधन से हुई। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इंटरव्यू केवल चयन की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह आत्मविश्वास, तैयारी और व्यक्तित्व की वास्तविक परीक्षा है।

इसके पश्चात कंपनी के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को कंपनी की कार्यप्रणाली, अवसरों और जॉब प्रोफाइल के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बी.एससी. और एम.एससी. (केमिस्ट्री) के अंतिम वर्ष एवं पास आउट विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने ज्ञान एवं कौशल का प्रदर्शन किया।

उन्होंने यह भी कहा कि सफलता उन्हीं विद्यार्थियों को मिलती है जो लगातार सीखते रहते हैं और किसी भी परिस्थिति में हार नहीं मानते। उनके अनुसार रसायन विज्ञान केवल एक विषय नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के करियर की मजबूत नींव है, जिस पर आगे अनेक अवसर विकसित किए जा सकते हैं। उन्होंने यह भी प्रेरित किया कि जो छात्र आज ईमानदारी और निरंतर मेहनत करते हैं, वही भविष्य में आने वाले अवसरों को अपने पक्ष में बदल पाते हैं और सफलता प्राप्त करते हैं। इंटरव्यू पैनल में एजीएम श्री ज्ञानेंद्र मोहन खरे, अनुसंधान एवं विकास विभाग से डॉ. नागेंद्र बाकू तथा प्लांट एचआर मैनेजर श्री तरुण वर्मा उपस्थित रहे। इसके बाद इंटरव्यू प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें केवल मौखिक साक्षात्कार लिया गया।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. भटनागर ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कंपनी को कैंपस प्लेसमेंट के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया तथा रसायन विभाग के प्रयासों की सराहना की।
इंटरव्यू के परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे, जिसकी सूचना रसायन शास्त्र विभाग के माध्यम से विद्यार्थियों को दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *