छत्तीसगढ़ महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

Spread the love

fourth pillars news update 22.10.2026

रायपुर, 22 अक्टूबर 2026। सन् 2011 से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर का आयोजन इस वर्ष भी शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय, रायपुर के समाजशास्त्र एवं समाजकार्य विभाग द्वारा कल दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जा रहा है।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्त्व, सामाजिक आवश्यकता एवं उपयोगिता के प्रति जागरूक करना तथा नए विद्यार्थियों के मन में रक्तदान को लेकर व्याप्त भय एवं भ्रांतियों को दूर कर उन्हें रक्तदान के लिए प्रेरित करना है।

शिविर के अंतर्गत विद्यार्थियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निदान एवं परामर्श के लिए बिलासा ब्लड बैंक एवं Itsa Hospital के विशेषज्ञ चिकित्सक भी उपस्थित रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में आयोजित शिविर में विद्यार्थियों द्वारा 73 यूनिट रक्तदान किया गया था, जबकि 150 से अधिक विद्यार्थियों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं चिकित्सा लाभ प्राप्त किया था।

इस वर्ष भी शिविर के माध्यम से रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व एवं मानव सेवा की भावना विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र एवं समाजकार्य विभाग, प्राचार्य
शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय, रायपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *