नामचीन अभिनेत्री और गायिका सुलक्षणा पंडित का कल अपरान्ह मुम्बई ले नानावटी अस्पताल में 71 वर्ष की आयु में हृदयाघात से निधन हो गया. प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक संगीत आचार्य पंडित प्रताप नारायण उनके पिता और संगीत मार्तंड पंडित जसराज उनके चाचा थे। उन्होंने नौ साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था. एक कलाकार के रूप में उनके पिता कुछ समय के लिए उनके पिता पंडित प्रताप नारायण रायगढ़ राजघराने के आश्रय में थे

उसी दौरान रायगढ़ में उनका जन्म हुआ था. विभिन्न मंचों पर किशोर कुमार और मोहम्मद रफ़ी जैसे दिग्गजों गायकों के साथ सुलक्षणा पंडित ने कई संगीत कार्यक्रमों की प्रस्तुति में गायिका के रूप में भाग लिया था…रायगढ़ , छत्तीसगढ़ में 12 जुलाई 1954 को जन्मी सुलक्षणा पंडित गायिका के अलावा एक बेहद समर्थ अभिनेत्री भी थीं उलझन , संकोच ,अपनापन जैसी फ़िल्में इसकी मिसाल हैं. गायिका के रूप में उन्हें फिल्मों में बहुत अधिक अवसर नहीं मिले बावजूद इसके उन्होंने फ़िल्मी और गैर फिल्मी जो भी रचनाएँ गयीं संगीत प्रेमियों ने बहुत पसंद कीं

जाने माने संगीतकार जतिन पंडित और ललित पंडित सुलाक्षणा जी के भाई हैं और अभिनेत्री विजेयता पंडित उनकी बहन…. सुलाक्षणा पंडित अभिनेता संजीव कुमार को दिल-ओ-जान से चाहती थीं लेकिन किन्हीं कारणों से दोनों आपस में विवाह नहीं कर पाए….ये कैसा संयोग है कि 6 नवम्बर को ही अभिनेता संजीव कुमार की भी मृत्यु हुई थी…फिल्म उलझन सुलक्षणा पंडित और संजीव कुमार की एक यादगार फिल्म है

अपने फेस बुक अकाउंट पर सुलक्षणा पंडित के लिए एक भावुक पोस्ट में चाचा पंडित जसराज जी की बेटी ने लिखा है कि , हमारी सुलक्षणा जीजी सही अर्थों में परिवार की स्त्री शक्ति थीं…..और परिवार की पहली स्टार….अपने परिवार का वो आधार स्तम्भ थीं .




