मंत्रियों ने ऐसे की सराहना केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान की सराहना की.केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर देश के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर अमित शाह की प्रशासनिक क्षमता और देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत बनाने में निभाई गई भूमिका की सराहना की. वहीं केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई वरिष्ठ मंत्रियों ने भी उन्हें बधाई देते हुए राष्ट्र निर्माण, नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई, सहकारिता क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों में उनके योगदान को उल्लेखनीय बताया. सोशल मीडिया पर दिनभर शुभकामनाओं का सिलसिला जारी

रहा.प्रधानमंत्री मोदी ने की उपलब्धियों की सराहनाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.
उन्होंने कहा कि अमित शाह की प्रशासनिक समझ ने भारत की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है. प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से माओवाद के खतरे को समाप्त करने के प्रयासों और नशामुक्त समाज के लक्ष्य की दिशा में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया. उन्होंने उनके स्वस्थ, दीर्घ और सक्रिय जीवन की कामना भी की.राजनाथ सिंह ने बताया कर्मठ नेतारक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे भारत की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने और सहकारिता क्षेत्र को नई गति देने में पूरी लगन और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं.
‘नए भारत के लौह पुरुष’केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अमित शाह को “नए भारत का लौह पुरुष” बताते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.
मंगलकामनाएंकेंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने उनके बेहतर स्वास्थ्य, लंबी आयु और मंगलमय जीवन की कामना की.जेपी नड्डा ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धिकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी अमित शाह के कार्यों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘नक्सल मुक्त भारत’ का संकल्प साकार होना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जिससे देश की आंतरिक सुरक्षा और मजबूत हुई है. उन्होंने वर्ष 2029 तक ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए इसे युवा पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया.
उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य, ऊर्जा और दीर्घायु की कामना की.शिवराज सिंह चौहान ने कहा- दृढ़ संकल्प वाले नेताकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमित शाह को जनप्रिय नेता, कुशल संगठनकर्ता और श्रेष्ठ रणनीतिकार बताते हुए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि अमित शाह अपने दृढ़ संकल्प के बल पर देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने और सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने में लगातार कार्य कर रहे हैं.
जयशंकर और अन्य मंत्रियों ने भी दी बधाईविदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमित शाह की राष्ट्र सुरक्षा और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की. केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें लोकप्रिय जननेता और कुशल संगठनकर्ता बताते हुए सुरक्षित, समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण के लिए उनके प्रयासों को अनुकरणीय बताया. केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अमित शाह की प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणास्रोत है.वहीं केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, जी किशन रेड्डी और राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से उन्हें बधाई दी और राष्ट्रसेवा में उनके योगदान की सराहना की.
n




