पैन-इंडिया फिल्म बनी Hanuman Ansh, हिंदी में धमाल मचाने के बाद अब साउथ में होगी रिलीज.

Spread the love

पैन-इंडिया फिल्म बनी Hanuman Ansh, हिंदी में धमाल मचाने के बाद अब साउथ में होगी रिलीज 40वें दिन Hanuman Ansh की आंधी में उड़ गईं 4 ब्लॉकबस्टर, कमाई में इन फिल्मों का किया पत्ता साफ हिंदी सिनेमा की फिल्म हनुमान अंश को अब साउथ भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगाएंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत में पिछले दो सप्ताह से फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।

नीम करोली बाबा की बायोपिक फिल्म के तौर पर ये मूवी फिलहाल सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है।

इतना ही नहीं बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में हनुमान अंश ने ऐसा चमत्कारी प्रदर्शन करके दिखाया है, जिसने इस मूवी को लेकर सुर्खियां और अधिक तेज कर दी हैं।अब लगता है कि हनुमान अंश की सफलता का शोर साउथ तक पहुंच गया है और जल्द ही पैन इंडिया रिलीज के तौर पर इस फिल्म को दक्षिण भारत के सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने का ऐलान किया गया है।साउथ सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर त्रिविक्रम श्रीनिवास हनुमान अंश को तेलुगु वर्जन में सिनेमाघरों में पेश करने जा रहे हैं। यह फिल्म अब आने वाले 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

त्रिविक्रम श्रीनिवास की पत्नी की प्रोडक्शन कंपनी फॉर्च्यून फोर सिनेमाज ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर हनुमान अंश के तेलुगु वर्जन को थिएटर्स में रिलीज करने की आधिकारिक घोषणा की है और लिखा है- त्रिविक्रम श्रीनिवास के फॉर्च्यून फोर सिनेमाज बैनर तले की तरफ से किए गए इस ऐलान के बाद साउथ सिनेमा में हनुमान अंश की चर्चा और अधिक होने लगी है। ऐसे में दक्षिण भारत के जो लोग इसे देखने के लिए उत्साहित थे, उनके लिए ये एक सुनहरा मौका है। विदेशों में भी धूम मचा रही है फिल्ममालूम हो कि साउथ सिनेमा के बड़े प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स की तरफ से बीते 11 सितंबर को फिल्म हनुमान अंश को विदेशों में भी कई स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है, जिसकी वजह से फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई में बड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है।

इस तरह से हनुमान अंश ने अपनी दमदार कमर्शियल परफॉर्मेंस की बदौलत बॉलीवुड की इन चार बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है और कामयाबी का एक अनोखा इतिहास रच दिया है। बता दें कि हनुमान अंश इस साल की बॉलीवुड की सबसे सफल मूवीज के मामले में टॉप-3 में शामिल हो गई है। बजट से 115 गुना अधिक मुनाफा निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और अभिनेता शोभिनव सत्या की हनुमान अंश फिल्म का कुल बजट महज 2 करोड़ रुपये है और अब तक ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 115 गुना से अधिक कमाई कर चुकी है, जो अपने आप में एक महा रिकॉर्ड है। सबसे अधिक मुनाफा कमाने के मामले हनुमान अंश 2026 की इकलौती मूवी बन चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *