केरलम में मूसलाधार वर्षा से हुई तबाही के बीच मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Spread the love

केरलम में मूसलाधार वर्षा से हुई तबाही के बीच मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट प्रदेश में, बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि आठ अन्य लापता हैं। प्रभावित इलाकों में खोले गए 209 राहत शिविरों में 5 हजार 792 से अधिक लोगों को सुरक्षित पहुंचाया गया है।

बारिश से जुड़ी घटनाओं में 27 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 196 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।

विभिन्न जिलों से फसलों के नुकसान की भी खबर है। पर्वतीय और नदी के तटवर्ती इलाक़ों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खराब मौसम के कारण मछुआरों को आज केरलम, कर्नाटक और लक्षद्वीप के समुद्री क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गई है। इस बीच, जलभराव वाले इलाकों में सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। उधर, गुजरात में भी कच्छ, वाव-थराद, बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, मोरबी, सुरेन्द्रनगर और साबरकांठा में भी तेज़ वर्षा की संभावना है।मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज गुजरात में बारिश की तेज़ी कम हुई है। इसके साथ ही राज्य में अभी 33 डैम हाई अलर्ट पर रखे गए हैं।

जबकि गुजरात की लाइफलाइन सरदार सरोवर नर्मदा डैम में 76 प्रतिशत से ज़्यादा पानी जमा हो गया है। दूसरी ओर, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए गुजरात में 17 एन.डी.आर.एफ. और 33 एस.डी.आर.एफ. टीमों को तैनात किया गया है। अब तक राज्य में 70 हज़ार 40 लोगों को स्थानांतरण किया गया है और 9 हज़ार 680 लोगों को बचाया गया है। ओडिशा में बाढ़ की स्थिति सामान्य हो रही है। महानदी का जलस्तर घटने से महानदी बेसिन में फिलहाल किसी खतरे की आशंका नहीं है। बड़ी संख्या में लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है।ओडिशा में बाढ़ की स्थिति में सुधार हो रहा है क्योंकि महानदी और दूसरी प्रमुख नदियों का जलस्तर घट रहा है। हालांकि, उत्तरी ओडिशा बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

राहत और बहाली के काम में तेज़ी लाने के लिए, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बाढ़ प्रभावित ज़िलों में काम की निगरानी के लिए चार वरिष्ठ मंत्रियों को तैनात किया है।

ओडिशा सरकार ने पुनर्वास के उपाय तेज़ कर दिए हैं, जबकि केंद्र सरकार ने राहत और फसल के नुकसान के आकलन के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया है। मौसम विभाग ने आज कर्नाटक, केरल, माहे, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के हिमालय से सटे इलाक़ों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, कोंकण, गोवा और पूर्वोत्तर में भी कल तक तेज बारिश होने की संभावना है।अगले दो दिन में जम्मू-कश्मीर, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, झारखंड, मध्यप्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, विदर्भ तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। सोर्स : आकाशवाणी समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *