अब घरेलू काम के लिए बुक कर सकेंगे ह्यूमनॉइड

Spread the love

घर की साफ-सफाई का तौर-तरीका हमेशा के लिए बदलने वाला है। दरअसल अमेरिकी रोबोटिक्स स्टार्टअप गैट्सबी (Gatsby) ने पहली बार अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में एक अनजान ग्राहक के अपार्टमेंट की सफाई के लिए पूरी तरह से खुद चलने वाला ह्यूमनॉइड रोबोट भेजा। इस रोबोट को कंपनी के iOS ऐप से बुक किया गया था, जिसने पूरा काम शानदार तरीके से किया।
रिपोर्ट्स के अनुसार गैट्सबी के सीईओ एरॉन फ्रिशबर्ग कहते हैं कि घरेलू काम हमेशा से सबसे बड़ा अनपेड काम रहा है, जो कि इंसान से उसका कीमती समय छीन लेता है। यह अनोखी तकनीक इंसानों को उनका मूल्यवान समय वापस लौटाने के लिए बनाई गई है।

गैट्सबी ने अपने रोबोट्स के लिए अलग बिजनेस मॉडल चुना है। वे Tesla और 1X जैसी कंपनियों की तरह 20,000 डॉलर यानी कि 16 लाखरुपये से ज्यादा की कीमत पर रोबोट्स को सीधे ग्राहकों को बेचना नहीं चाहते।

इस कंपनी ने रोबोट्स बेचने की जगह Uber जैसा एक रेंटल सर्विस मॉडल तैयार किया है। इसमें लोगों को महंगा रोबोट खरीदने की जरूरत नहीं रहेगी। लोग सीधे 150 डॉलर यानी कि करीब 12,500 रुपये की फ्लैट फीस देकर ऐप के जरिए ह्यूमनॉइड रोबोट को सफाई के लिए किराए पर बुला सकते हैं।

गैट्सबी कंपनी ने 150 डॉलर के रेट को सैन फ्रांसिस्को के हर अपार्टमेंट के साइज के लिए एक ही रखा है। इस रणनीति से साफ-सफाई का काम करने वाली कंपनियों को कड़ी टक्कर मिल रही है। गौरतलब है कि सैन फ्रांसिस्को में होम क्लीनिंग के लिए 150 से 300 डॉलर तक का चार्ज लिया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कंपनी ने घरों की साफ-सफाई को अपने बिजनेस के लिए इसलिए चुना है क्योंकि झाड़ू-पोछे के आविष्कार के बाद से इस क्षेत्र में कोई बड़ा तकनीकी बदलाव नहीं हुआ है।

इस समय पूरी रोबोटिक्स इंडस्ट्री अरबों डॉलर लगाकर एक परफेक्ट मैकेनिकल बॉडी बनाने का रास्ता तलाश रही है। इस बीच जनवरी 2026 में शुरू हुई गैट्सबी ने एक स्मार्ट रास्ता चुना। यह कंपनी ऐसा मजबूत सॉफ्टवेयर, नेविगेशन और यूजर इंटरफेस तैयार कर रही है जो किसी भी रोबोट के साथ काम कर सके। ऐसा करके बाजार में नया रोबोट आने पर भी कंपनी बिना अपना बिजनेस मॉडल बदले उसे तुरंत अपना सकती है। NVIDIA द्वारा समर्थित इस सर्विस की मांग और वेटिंग लिस्ट तेजी से बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *