कान फेस्टिवल बीते 12 मई को शुरू हो गया था और 23 मई तक जारी रहने वाला है। हाल ही में हुए ईवेंट में आलिया भट्ट ने खूबसूरत ड्रेस में अपनी अदाओं का जलवा दिखाया। आलिया ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देख फैन्स ने भी जमकर तारीफ की है। हालांकि कुछ ट्रोल्स ने आलिया को ट्रोल भी किया है। वायरल तस्वीरों और वीडियो में दिख रहा है कि आलिया जब पोज दे रही हैं तो एक हिस्से में खड़े कैमरे वाले लोगों ने आलिया को कोई भाव नहीं दिया।
उन्होंने डिज़ाइनर तमारा राल्फ का बनाया हुआ एक स्कल्प्टेड कोर्सेट गाउन पहना था।

साथ ही इसको लेकर ये भी दावा किया गया कि आलिया को कोई पहचानता भी नहीं था। हालांकि वीजियो को देख कुछ लोगों ने सपोर्ट भी किया है और ये कहा कि दूसरी साइड खड़े कैमरे वाले लोगों ने आलिया को क्लिक किया है।
फेस्टिवल के पहले दिन के लिए, भट्ट ने एक बेहद खूबसूरत ड्रेस चुनी, जिसमें डीप नेकलाइन, लंबी ट्रेल और लहराता हुआ शिफॉन स्कार्फ था। उन्होंने अपने इस लुक को अम्रपाली के ‘गोलकोंडा रोज़’ ज्वेलरी कलेक्शन के साथ पेयर किया, जो जयपुर की कारीगरी और विरासत का जश्न मनाता है।
सोर्स : इंडिया टीवी




