अलविदा आशा ताई: 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन.

Spread the love

FOURTHPILLARSNEWSUPDATE Asha Bhosale Live Updates: 12.04.2026

आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. वहीं उनका अंतिम संस्कार कल यानी सोमवार को किया जाएगा. 10 की उम्र में शुरू की गायकी, 92 की उम्र में निधन, बॉलीवुड की दिग्गज गायिका और दिवंगत लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. उन्होंने 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. एक दिन पहले ही उन्हें सीने में इंफेक्शन की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया था.

बॉलीवुड की दिग्गज गायिका और दिवंगत लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. उन्होंने 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली.

एक दिन पहले ही उन्हें सीने में इंफेक्शन की शिकायत के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने मीडिया को बताया कि मां नहीं रहीं.

सोमवार को सुबह 11 बजे से लोग उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे और शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा. नियति देखिए… आशा भोसले और बड़ी बहन लता मंगेशकर के निधन की उम्र एक ही है. लता मंगेशकर ने 6 फरवरी 2022 को 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी तो वहीं आशा भोसले ने भी 92 साल की उम्र ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया. दोनों ने एक ही दिन यानी रविवार को ही इस जग को अलविदा कहा था. आशा ताई के निधन पर पूरा देश, पूरा बॉलीवुड शोकाकुल है.

बताया जा रहा है कि दिग्गज गायिका आशा भोसले जी का निधन मल्टी ऑर्गन फेलियर के चलते हुआ है। उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट आया था यह जानकारी दी है। डॉ. प्रतीत समदानी ने.

अक्षय कुमार बोले- ‘उनकी सुरीली आवाज हमेशा अमर रहेगी’

संगीत निर्देशक ललित पंडित ने आशा भोसले के निधन पर दुख व्यक्त किया है। और कहा कि, ‘सच में, एक लीजेंड को हम खो बैठे। पीछे मुड़कर देखते हैं तो लगता है कि उन्होंने क्या-क्या कमाल का काम किया है, उसे बयां करने के लिए शब्द ही नहीं हैं’। ललित पंडित ने कहा, ‘आशा भोसले उस दौर की गोल्डन लेडी थीं। उन्होंने जितना काम किया है, उतना करना बहुत मुश्किल है। मैंने उनके साथ बहुत सारे गाने गाए हैं। बचपन में, एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर भी उनके साथ गाने गाने का मौका मिला था। ‘परिचय’, ‘अपना देश’ और बहुत सारी फिल्मों में हमने साथ काम किया’।

सिंगर जुबीन नौटियाल ने आशा भोसले के निधन पर श्रद्धांजलि दी है। कहा, जुबीन नौटियाल बोले- ‘लाखों गीतों की धड़कन थम गई’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *