पाक‍िस्‍तान में फूटा ‘फ्यूल बम’… पेट्रोल 458 और डीजल 520 के पार, एक झटके में 55% तक बढ़ी कीमतें

Spread the love

FOURTH PILLARS UPDATE NEWS 04.04.2026

इस्लामाबाद पड़ोसी देश पाकिस्तान की जनता पर महंगाई का ‘एटम बम’ फूटा है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई आग का असर अब पाकिस्तान के पेट्रोल पंपों पर दिखने लगा है। शहबाज शरीफ सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ऐसी भारी बढ़ोतरी की है, जिसने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।

एक झटके में 184 रुपये की बढ़ोतरी सरकार ने डीजल की कीमतों को थोड़ा काबू में रखने के लिए उस पर लगने वाले 55 रुपये के शुल्क को खत्म कर दिया है, लेकिन पेट्रोल पर लगने वाले शुल्क को 105 रुपये से बढ़ाकर 160 रुपये प्रति लीटर कर दिया है।

पाकिस्तान सरकार की ताजा घोषणा के मुताबिक, पेट्रोल की कीमत में 43 प्रतिशत और हाई-स्पीड डीजल (HSD) में 55 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि की गई है। पेट्रोल: 321.17 पाकिस्तानी रुपये से सीधे 137.23 रुपये महंगा होकर अब 458.41 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। डीजल: 335.86 पाकिस्तानी रुपये से 184.49 रुपये की भारी बढ़त के साथ अब 520.35 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। केरोसिन: मिट्टी का तेल भी 34.08 पाकिस्तानी रुपये महंगा होकर 457.80 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

सरकार की दलील: ‘मजबूरी में लिया फैसला’ पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने इस कदम को एक ‘मुश्किल फैसला’ बताया है। उन्होंने कहा कि देश में वित्तीय अनुशासन बनाए रखने और आर्थिक स्थिरता को बचाने के लिए सब्सिडी कम करना जरूरी था।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, खजाने पर 129 अरब रुपये की सब्सिडी का बोझ था, जिसे ढोना अब नामुमकिन हो गया था। बजट घाटे को पाटने के लिए सरकार ने विकास बजट में भी 100 अरब रुपये की कटौती की है। फिलहाल, सरकार का दावा है कि मोटरसाइकिल चालकों, किसानों और मालवाहक वाहनों को कुछ राहत दी जा रही है, लेकिन 520 रुपये के डीजल ने पाकिस्तान में ट्रांसपोर्टेशन और खेती की लागत को आसमान पर पहुंचा दिया है।

टैक्स का खेल और सब्सिडी का असहनीय बोझ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *