FOURTH PILLARS UPDATE NEWS 28.01.2026
अजित पवार का निधन मिली जानकारी के मुताबिक पायलट ने की दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश, रनवे से 100 फीट पहले क्रैश हो गया प्लेन अजित पवार जी का विमान बारामती एयरपोर्ट पर दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश में अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया, जिसमें भीषण आग लगने से महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार जी के साथ विमान में मौजूद सभी पांच लोगों का विमान दुर्घटना में निधन हो गया.
अजित पवार जी का निधन.
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के अनुसार, उनका विमान बारामती एयरपोर्ट पर दूसरी बार लैंडिंग का प्रयास कर रहा था, तभी वह अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया.
यह विमान Learjet 45 था, जिसे निजी कंपनी VSR Ventures संचालित करती थी. क्रैश के बाद विमान में भीषण आग लग गई और उसका मलबा रनवे से पहले ही बिखर गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान रनवे से करीब 100 फीट पहले ही जमीन से टकरा गया. यह हादसा सुबह करीब 8:45 बजे हुआ, जिसमें 66 वर्षीय अजित पवार और विमान में मौजूद अन्य चार लोगों की मौत हो गयी

स्थानीय लोगों ने बताया कि विमान नीचे आते ही नियंत्रण खो बैठा और जोरदार धमाके के बाद आग के गोले में बदल गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक के बाद एक 4–5 धमाके सुनाई दिए. हादसे के तुरंत बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कोई भी यात्री को बाहर नहीं निकाल पाया.




