खेल समाचार

Spread the love

FOURTH PILLARS NEWS UPDATE 17.01.2026

आई.सी.सी. अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के पहले मैच में भारत ने अमरीका को डक्‍वर्थ लुईस नियम के तहत 6 विकेट से हरा दिया। कल जिम्बाब्वे में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अमरीका की टीम 35 ओवर 2 गेंद में मात्र 107 रन बनाकर आउट हो गई। इसके बाद बारिश के कारण मैच 37 ओवर का कर दिया गया। 96 रन का संशोधित लक्ष्य भारतीय टीम ने आसानी से हासिल कर लिया।

भारत के हेनिल पटेल को पांच विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। ग्रुप–ए के अगले मुकाबले में कल भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा।

और फरहत अगर बात करें बैडमिंटन की तो इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष सिंग्‍ल्‍स के क्वार्टरफाइनल में आज दिल्‍ली में लक्ष्य सेन का सामना चीन के लिन चुन–यी से होगा।

इससे पहले खेले गए मैच में लक्ष्य सेन ने जापान के केंटा निशिमोतो को हराया। और फरहत अब रूख करते हैं फुटबॉल के मैदान का – भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम–ब्लू टाइग्रेस टीम के 26 सदस्‍यों का एक दल तुर्कीए में प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए कल रवाना हुआ।

रवानगी से पहले भारतीय टीम ने 12 से 14 जनवरी तक हरियाणा के गुरुग्राम में तीन दिन तक अभ्‍यास किया। भारतीय टीम, तुर्कीए के मनावगत शहर में तीन यूरोपीय क्लबों के साथ खेलेगी। विंगर सौम्या गुगुलथ और मिडफील्डर कार्तिका अंगामुथु चोटील होने के कारण टीम में शामिल नहीं हैं। जी फरहत खेलों की दुनिया से बस आज इतना ही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *