नई दिल्ली में बम विस्फ़ोट से दहली दिल्ली

Spread the love

नई दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में ब्लास्ट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 30 लोग घायल हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विस्फोट के बाद स्थिति का जायजा लिया है। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की और स्थिति की जानकारी ली

शाम लगभग 6 बजकर 55 मिनट पर पुलिस को इस घटना की सूचना मिली। आग पर काबू पाने के लिए सात दमकल गाड़ियाँ घटनास्थल पर भेजी गईं। उन्होंने बताया कि विस्फोट के कारण आस-पास की एक-दो कारों में भी आग लग गई। उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी ए. के. मलिक के अनुसार उन्हें चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में विस्फोट की सूचना मिली और सात गाड़ियाँ मौके पर भेजी गईं। उन्होंने बताया कि शाम 7 बजकर 29 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया। अग्निशमन का दल मौके पर मौजूद हैं। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुँच गए हैं। कई घायलों को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल लाया गया है दिल्ली के साथ ही कई राज्यों में हाई अलर्ट घोषित किया गया

दिल्ली पुलिस को लाल किले के पास लगे सीसीटीवी के जरिए अहम सुराग मिला है, जिसके आधार पर दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस विस्फोट के बाद चारों तरफ दहशत फैल गई। दिल्ली पुलिस और स्पेशल सेल ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। जबकि अन्य आपातकालीन सेवाएँ घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ितों की मदद कर रही हैं। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद, बाज़ार संघ के अध्यक्ष संजय भार्गव ने कहा कि लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद चांदनी चौक बाज़ार मंगलवार को बंद रहेगा। लाल किले के गेट नंबर 1 के पास हुए इस शक्तिशाली विस्फोट से दहशत फैल गई, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई और सड़कें मलबे से पट गईं। दिल्ली पुलिस और स्पेशल सेल ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा के अनुसार बतायाआज शाम करीब 6.52 बजे एक धीमी गति से आ रही गाड़ी रेड लाइट पर रुकी। उस गाड़ी में विस्फोट हुआ और विस्फोट की वजह से आस-पास की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा।
दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद कई राज्यों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। दिल्ली के साथ ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस को एनसीआर में अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। यूपी पुलिस को एनसीआर में वाहनों के चेकिंग के भी निर्देश दिए गए हैं

राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी अलर्ट घोषित किया गया है। जयपुर के सभी अधिकारियों को फील्ड में उतार दिया गया है। पुलिस अधिकारियों को मोबाइल और कम्युनिकेशन जारी रखने का निर्देश दिया गया है….दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के साथ ही मुंबई में भी हाई अलर्ट है। मुंबई में पुलिस थानों को आई अलर्ट की सूचना दे दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर नाकाबंदी की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों की आकस्मिक तलाशी भी ली जा रही है। साथ ही जमीनी खुफिया नेटवर्क का इस्तेमाल किया जा रहा है। और संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है

दिल्ली में कार विस्फोट के कारण एहतियात के तौर पर, गुजरात के पुलिस प्रमुख विकास सहाय ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है। सभी शहर और जिला पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिया गया है कि वे नाकाबंदी करें, वाहनों की जांच करें, पुलिस गश्त करें और पुलिस बल तैनात करें. दिल्ली में कार विस्फोट की घटना के बाद नागपुर पुलिस ने भी अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के तहत आरएसएस मुख्यालय, बस स्टैंड सहित, मुख्य बाजारों मे सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस को नाकाबंदी करने का भी आदेश दिया गया है। शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय महल और रेशमबाग स्मृति मंदिर क्षेत्रों के आसपास हर गतिविधि पर कड़ी नज़र रखने के निर्देश दिए गए हैं।

दिल्ली में विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नरेट की ओर से सभी संवेदनशील जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है…. धमाकों के बाद मध्य प्रदेश में हाई अलर्ट कर दिया गया है। महाकाल मंदिर से लेकर राजवाड़ा तक सुरक्षा बढ़ाई गई है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर सहित सभी बड़े शहरों में पुलिस ने रातभर विशेष चेकिंग अभियान चलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *