बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा, लोकल ट्रेन और मालगाड़ी में भिड़ंत, 4 लोगों की मौत, कई घायल

Spread the love

04.11.2025 FOURTHPILLARS BEKING NEWS

बिलासपुर में लोकल ट्रेन और मालगाड़ी में आमने-सामने की टक्कर में 4 लोगों की मौत होने और कई लोगों के घायल होने की ख़बर है फिलहाल घटनास्थल पर राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पैसेंजर ट्रेन कोरबा से बिलासपुर की तरफ आ रही थी। जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के लालखदान के पास मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन की आमने-सामने टक्कर हो गई। ये रेल दुर्घटना शाम 4 बजे के आसपास हुई है । दुर्घटना में घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच रेलवे राहत दल दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर राहत और बचाव के कार्य में जूता हुआ है.

क्षतिग्रस्त डिब्बे में फंसे हुए यात्रियों को निकाला जा रहा है…इसके लिए बोगियों को काटने के लिए गैस कटर की मदद ली जा रही है

दक्षिण पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश और बिलासपुर के मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और बचाव एवं राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं। वहीं बिलासपुर के डीएम ने इस हादसे में 4 यात्रियों की मौत की पुष्टि की है जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

इस हादसे के बार में आवश्यक जानकारी पाने के लिए रेलवे ने जो सहायता संपर्क नंबर जारी किये हैं उनका विवरण इस प्रकार है : चांपा जंक्शन हेल्पलाइन नंबर- 808595652 , रायगढ़ हेल्पलाइन नंबर- 975248560 और पेंड्रा रोड हेल्पलाइन नंबर- 8294730162 रेलवे द्वारा दुर्घटना स्थल पर उपलब्ध कराये गए हेल्पलाइन नंबर हैं : 9752485499 और 860200720 :

सौजन्य इंडिया टीवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *