परमवीर चक्र विजेता निर्मल जीत सिंह सेखों को समर्पित पहली वायुसेना मैराथन आज राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित की जा रही है। इसमें दस हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल हो रहे है फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों को 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में श्रीनगर एयर बेस की बहादुरी से रक्षा करने के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था

17 जुलाई 1943 को पंजाब के लुधियाना जिले के रुरका इसेवाल गाँव में जन्में निर्मलजीत सिंह सेखों, को 4 जून 1967 को फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में भारतीय वायु सेना में कमीशन किया गया था. 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान, जब श्रीनगर पर पाकिस्तानी वायु सेना ने हमला किया, तो उन्होंने अकेले ही अपने विमान से उड़ान भरी और दुश्मन के छह सेबर विमानों की एक लहर का सामना किया

इस दौरान उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, वो वीरगति को प्राप्त हुए लेकिन अपने प्राणों का बलिदान उन्होंने श्रीनगर शहर और हवाई क्षेत्र को बचा लिया, उनकी बहादुरी और बलिदान के लिए उन्हें मरणोपरांत भारत का सर्वोच्च सैन्य सम्मान, परमवीर चक्र, वर्ष 1972 में प्रदान किया गया।




