चक्रवाती तूफान मोन्था के प्रभाव से तेलंगाना के कई हिस्सों में तेज बारिश

Spread the love

FOURTHPILLARSNEWS 30.10.2025

UPDATE चक्रवाती तूफान मोन्था के प्रभाव से तेलंगाना के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। हनुमकोंडा जिले के भीमदेवरपल्ले में आज सुबह 5 बजे तक सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज 8 जिलों के लिए अत्‍याधिक वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है और लगभग एक दर्जन जिलों में बाढ़ की चेतावनी दी।

चक्रवाती तूफान मोन्था के प्रभाव से तेलंगाना के कई हिस्सों में तेज बारिश

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को विशेष रूप से निचले और जलभराव वाले इलाकों में बचाव और राहत कार्यों में जुटी है। महबूबा जिले के दोर्नाकल जंक्शन पर बाढ़ के कारण कोणार्क एक्सप्रेस और गोलकोंडा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं है और कई अन्य के मार्ग बदल दिए गए। मूसलाधार बारिश के बाद आपदा प्रबंधन टीमों को राहत कार्यों के लिए तैनात किया गया। इस बीच, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने आज चक्रवात प्रभावित जिलों के लिए जिला अधिकारियों और राजस्व अधिकारियों के साथ एक वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग की।

इस बीच, मौसम विभाग ने आज बिहार, सौराष्ट्र और कच्छ में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है…उधर कैरेबियन समुद्र में तूफान हरीकेन मेलिसा से भयानक तबाही हुई है। इस भयानक तूफान के कारण हैती और जमैका में अब तक 28 लोगों की मृत्‍यु हो चुकी है। इस तूफान से क्यूबा को भी काफ़ी नुकसान हुआ है और नदी का स्‍तर बढ़ने से करीब डेढ लाख लोग विस्‍थापित हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *