अंग्रेज़ों के ज़माने के जेलर ने दुनिया को कहा अलविदा, एक्टर असरानी का निधन

Spread the love

FOURTHPILLARSNEWS 20.10.2025

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता असरानी ने 84 साल की उम्र में दिवाली के दिन आखिरी सांस ली वो बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे….अभिनेता असरानी फेफड़ों की समस्या से पीड़ित थे ….असरानी को चार दिन पहले अस्तपाल में भर्ती करवाया गया था। उनकी छाती में पानी भर गया था

1 जनवरी 1941 को जयपुर में पैदा हुए असरानी का पूरा नाम गोवर्धन असरानी था, और उन्होंने 60 के दशक में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी

फिल्मों में उन्हें पहला ब्रेक साल 1967 में मिला था जब उन्होंने फिल्म ‘हरे कांच की चूड़ियां’ में अभिनेता बिस्वजीत के दोस्त की भूमिका निभायी थी

अभिनेता असरानी ने अपने करियर में 400 से अधिक फ़िल्मों में अभिनय किया था …’बावर्ची’, ‘चुपके चुपके’, ‘छोटी सी बात’, ‘भूल भुलैया’ और ‘खट्टा मीठा’ जैसी फिल्मों के अलावा उन्हें ‘शोले’ में जेलर के रोल में खूब पसंद किया गया था। मुम्बई के उपनगर सांताक्रूज के शांतिनगर स्थित श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *