भारतीय रेलवे यात्री परिवहन में आधुनिकीकरण की दिशा में एक लम्बी छलांग

Spread the love

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे आधुनिकीकरण को लेकर भारत की शानदार प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों के परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।

इस प्रयास के तहत जल्द ही अमृत भारत 4.0 और वन्दे भारत 4.0 के निर्माण और परिचालन की शुरुआत की जाएगी इन ट्रेनों को इस तरह से डिज़ाइन किया जायेगा ताकि ये घरेलु ज़रूरतों को तो पूरा कर ही सकें साथ ही इन्हें दूसरे देशों को भी निर्यात किया जा सके

इस बात की घोषण केन्द्रियी रेल मंत्री अश्विनी वैशनव ने 16 वीं अंतरार्ष्ट्रीय रेलवे उपकरण प्रदर्शनी-2025 के उद्घाटन अवसर पर कही

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि , हमें अपनी वन्दे भारत सेवा की नए सिरे से कल्पना करनी चाहिए और एक ऐसी नयी तकनीक के साथ सामने आना चाहिए जो सभी मापदंडों के साथ दुनिया में सर्व श्रेठ का बेंचमार्क हो …उन्होंने कहा कि , हमारा लक्ष्य अगले 18 महीनों के भीतर वन्दे भारत के 4 थे संस्करण को लॉन्च करना है …कोच की बनावट , बैठने की जगह और पहले से बेहतर शौचालय इनमें निर्माण की प्राथमिकता होंगे .

मंत्री वैष्णव बताया कि वे हाल ही में सूरत और बिलिमोरा स्टेशनों के दौरे पर थे, जो 2027 में खुलने वाले पहले सेक्शन का हिस्सा होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *