वनों से आजीविका के तहत तेंदूपत्ता संग्राहकों को लाभान्वित करने पर चर्चा तेंदूपत्ता का भुगतान सात से १५ दिनों में किया जाना सुनिश्चित किया जाये भुगतान की जानकारी मैसेज के माध्यम से संग्राहक के मोबाइल पर भेजने की व्यवस्था की जाये लगभग १५ लाख ६० हज़ार संग्राहक को जानकारी ऑनलाइन हुई सभी भुगतान बैंक खातों के माध्यम से किया जाना सुनिश्चित करें तेंदूपत्ता संग्रहण की पूरी प्रक्रिया को कंप्यूटरीकृत करने की पहल हो बीजापुर, सुकमा,
नारायणपुर, जिलों में पिछले सीजन में हुए तेंदूपत्ता संग्रहण की जानकारी ली आने वाले सीजन के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए गए

कलेक्टर-डीएफ़ओ कान्फ्रेंस (डिपार्टमेंट ऑफ़ फारेस्ट ऑफिसर) मुख्यमंत्री उच्चस्तरीय बैठक में वन विभाग के कार्यों की कर रहे हैं समीक्षा
वन मंत्री श्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव श्री विकास शील, अपर अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही श्रीनिवास राव, कलेक्टर, वनमण्डलाधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित
लधु वनोपजों को वनाचलों में आजीविका का महत्वपूर्ण साधन के रूप में विकसित किया जाय
लधु वनोपज आधारित स्टार्टअप को बढ़ावा दे, वन धन केन्द्रों को मजबूत करें, छतीसगढ़ हर्बल और संजीवनी के उत्पादों को प्रमोट करें, ग्रामीण-शहरी इलाकों में इन उत्पादों को अधिक से अधिक विक्री का प्रयास करे ताकि इसका मार्केट विकसित हो, उत्पादों का जैविक प्रमाणीकरण तेजी से हो








