तमिलनाडु में एक्टर विजय की रैली में भगदड़ जैसे हालात, 10 लोगों की मौत: पुलिस

Spread the love

(FOURTHPILLARS NEWS) Stampede in Tamil Actor Vijay Rally: तमिलनाडु से इस वक्त एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक्टिंग से राजनीति की दुनिया में आए फेमस एक्टर विजय की रैली में भगदड़ मच गई है. इसमें 10 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार यह भगदड़ तमिलनाडु के करूर में शनिवार को हुई. जहां विजय की एक रैली में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी. उसी दौरान भगदड़ जैसी स्थिति में 3 बच्चों सहित 10 लोगों की मौत हो गई. स्थानीय अस्पताल के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है. फिलहाल करूर में स्थिति को कंट्रोल में करने की कोशिश जारी है.

तमिलनाडु के करूर में आज अभिनेता-राजनेता विजय की रैली के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति में 3 बच्चों और 7 वयस्कों की मौत हो गई.स्थानीय अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

तमिलनाडु में एक्टर विजय की रैली में भगदड़ जैसे हालात, 10 लोगों की मौत: पुलिस

भगदड़ पर तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- करूर से आई खबर चिंताजनक है. कृपया भगदड़ के कारण बेहोश हुए और अस्पताल में भर्ती हुए नागरिकों को तत्काल चिकित्सा सुविधा प्रदान करें.

सीएम स्टालिन ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि मैंने पूर्व मंत्री वी. सेंथलबालाजी, स्वास्थ्य मंत्री मा. सुब्रमण्यन और जिला कलेक्टर से संपर्क किया है और उन्हें सलाह दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *