यह दिन प्रतिवर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।सरदार पटेल भारत के प्रथम उप–प्रधानमंत्री और गृह मंत्री थे। उन्होंने 560 से अधिक रियासतों का भारतीय संघ में विलय कर एकीकृत और सशक्त भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। राष्ट्रीय एकता दिवस हमें राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सुरक्षा और आपसी सद्भाव के महत्व का संदेश देता है। इस अवसर पर देशभर के सरकारी संस्थानों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों के माध्यम से सरदार पटेल के आदर्शों, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया जा रहा है।
महान स्वतंत्रता सेनानी और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंतीराष्ट्र आज महान स्वतंत्रता सेनानी और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर उन्हें नमन कर रहा है।
इसके अलावा, राष्ट्रीय एकता, शांति और भाईचारे का संदेश जन–जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से देश के विभिन्न हिस्सों में रन फॉर यूनिटी का आयोजन भी किया जा रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के प्रयासों से ही भारत एक मजबूत राष्ट्र बन सका है। श्री शाह आज सुबह नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में ‘रन फॉर यूनिटी’ को रवाना करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। गृह मंत्री ने सरदार पटेल को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि उन्होंने देश की राजनीतिक और भौगोलिक एकता की नींव रखी।सरदार साहब वो महान व्यक्तित्व है जिसने ना केवल देश के इतिहास को बदला देश के भूगोल की संरचना की। अनेक राजेरजवाडे को अनेक स्टेट को एक माला में पिरोने का कठिन कार्य कर कर हमारे सामने अखंड भारत का जो नक्शा आज है उसके निर्माता सरदार साहब।




