रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज 3 नयी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना करवाया …ये 3 नयी यात्री रेलगाड़ियों में शामिल हैं दरभंगा-अजमेर , मुजफ्फरपुर-हैदराबाद और छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन
इस अवसर पर केन्द्रीय रेलमंत्री ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की ओर से देश को जीएसटी दरों में दी गयी छूट के लिए धन्यवाद दिया . उन्होंने कहा कि 2014 में जब नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमन्त्री के रूप में दायित्व संभाला तो रेलवे पर अपना ध्यान केन्द्रित करते हुए उन जगहों पर अपना ध्यान केन्द्रित किया जहाँ सुविधाएँ कम थीं

उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी के कार्यकाल में बिहार में एक लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं चल रही हैं ..रेल मंत्री ने कहा कि छठ और दीपावली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए 12 हज़ार विशेष त्यौहार ट्रेनें चलाई जाएँगी जिनमें से 10 हज़ार 5 सौ पहले से ही अधिसूचित की जा चुकी हैं



