‘एनिमल’ से बॉबी देओल ने लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की.
Spread the love
एक वक़्त था जब हार गए थे बॉबी देओल, उसी दिन मिली सबसे बड़ी जीत, एक्टर ने सुनाया किस्सा ‘एनिमल’ से बॉबी देओल ने लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की. लेकिन फिल्म में अपने छोटे से ही रोल में उन्होंने ऐसा रंग जमाया कि लोगों की आंखें खुली रह गईं. बॉबी ने बताया कि एक तस्वीर से उन्हें इस फिल्म में काम मिला था.
बॉबी देओल जब कहते हैं कि वो इस समय एक सपना जी रहे हैं, तो सब जानते हैं कि ये बात सच है. संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ में बॉबी ने विलेन का ऐसा किरदार निभाया है जो बॉलीवुड के इतिहास में सबसे बड़े विलेन्स की लिस्ट में आ गया है.
बॉबी को ये रोल जिस तरह मिला था वो अपने आप में एक कमाल की कहानी है. बॉबी ने बताया कि संदीप ने उन्हें सिर्फ एक तस्वीर की वजह से ये फिल्म ऑफर की थी. उन्होंने ये भी बताया कि संदीप ने किस तरह पर्दे पर इस तरह का दमदार विलेन खड़ा करने में मदद की.