पटरी पार के हॉकी खिलाड़ियों ने देखा जादूगर दीप कुमार का जादू

Spread the love

राजनांदगांव
पटरी पार क्षेत्र के चीखली स्कूल मैदान मे अभ्यारत हॉकी खिलाड़ियों और बच्चों के लिए रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा जादू के स्पेशल शो का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जादूगर दीप कुमार ने अपने अनोखे जादुई करतबों से खिलाड़ियों, पालकों और बच्चों का मन मोह लिया।

इस निःशुल्क आयोजन में सैकड़ों की संख्या में खिलाड़ी और अभिभावक उपस्थित रहे। जादू शो के दौरान बच्चों ने न सिर्फ़ मनोरंजन का आनंद लिया बल्कि अनुशासन और ध्यान केंद्रित करने का भी संदेश पाया।

रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित निःशुल्क स्पेशल शो

खिलाड़ियों और पालकों ने पुष्पमालाओं से जादूगर दीप कुमार का स्वागत किया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे भी उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन मे मृणाल ने जादूगर और उनके साथियो को हॉकी खेल के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराया और रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा खेल, शिक्षा और अनुशासन के प्रति किये जा रहे सेवाभावी कार्यों और उपलब्धियों के बारे मे भी बताया।

रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी का मानना है कि खेल और शिक्षा के साथ-साथ मनोरंजन और एजुकेशनल टूर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं।

जादूगर दीप कुमार ने संस्था द्वारा चलाए जा रहे खेल, शिक्षा और अनुशासन जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *