‘हीरा है सदा के लिए’……बेशकीमती आवाज़ के धनी कलाकार बृज भूषण मेहरू जी नही रहे

Spread the love

बशीर बद्र साहब का एक शेर जैसे उनके लिए ही लिखा गया है

उसके गले में ख़ुदा की अजीब क़ुदरत है
वो बोलता है तो इक रोशनी सी होती है

आवाज़ की दुनिया की मशहूर आवाज़, फिल्म संगीतकार , फिल्म निर्माता श्री बृज भूषण मेहरू जी का आज मुंबई के नानावटी अस्पताल में निधन हो गया. बृज भूषण जी मूलतः कश्मीरी थे और 5 वें दशक के उत्तरार्द्ध में आकाशवाणी में कार्यरत थे और नामचीन ब्रॉडकास्टर मेलविल डिमेलो के बहुत प्रिय थे

एक समय बृज जी फ़िल्म्स डिवीजन के वृत्त चित्रों, विज्ञापन फ़िल्मों और जिंगल्स की सबसे लोकप्रिय स्वर थे.

मशहूर जिंगल तंदुरुस्ती की रक्षा करता है लाइफ़ ब्वॉय उनका ही कंपोज़ किया हुआ है जिसका ज़िक्र विज्ञापन जगत की मशहूर हस्ती एलेक पदमसी ने अपनी किताब में किया है उन्हें नुक्कड़ (1986), कमला (1984) और डार्लिंग डार्लिंग (1977) जैसी मक़बूल फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाना जाता है। बृज भूषण जी एक सुप्रसिद्ध डबिंग कलाकार भी थे।

उन्होंने कैप्टन अमेरिका: द फर्स्ट एवेंजर, कैप्टन अमेरिका: द विंटर सोल्जर, एक्सोडस: गॉड्स एंड किंग्स, लोगान और एनिमेटेड फिल्म मैडागास्कर जैसी कई एक्शन फिल्मों में हिंदी डबिंग की है। बृज भूषण ने सीईएटी टायर्स, हैवल्स वाटर प्यूरीफायर, लाफार्ज सीमेंट और क्लब महिंद्रा जैसे कई बड़े और प्रसिद्ध ब्रांडों जैसे अनगिनत प्रमोशन में भी अपनी आवाज दी है।

बृज भूषण जी गायक किशोर कुमार के साढ़ू थे गुज़रे दौर की मशहूर अदाकारा मधुबाला जी की छोटी बहन उनकी पत्नी हैं जिनका नाम मधुर है .

एक समय बृज जी और मधुर जी रेडियो सिलोन और विविध भारती से प्रसारित होने वाले कुछ बेहद लोकप्रिय कार्यक्रमों की आवाजें थीं बृज जी एक उम्दा गायक और संगीतकार थे, कोई 12 फिल्मों में उन्होंने संगीत दिया इनमें से कुछ के नाम हैं पठान , एक नाव दो किनारे और मिलाप… बृज जी संगीतकार जोड़ी शंकर जयकिशन, सलिल चौधरी और सी रामचन्द्र के अलावा गायक मोहम्मद रफ़ी, गायक मुकेश गीतकार शैलेंद्र जी के भी बहुत प्रिय थे

करीब 7 दशक तक वो आवाज़ की दुनिया में सक्रिय रहे, फिल्म गांधी में भी उनकी कमेंट्री है

बृज जी ने सरस्वती चंद्र फिल्म के नायक को अपना स्वर दिया था, फिल्म शहीद और उपकार में उनकी कमेंट्री है तो फिल्म पूरब और पश्चिम की आरती में भी उनका स्वर है , संगीत मंचों की बेहद प्रतिष्ठित आवाज़ थी उनकी
बृज जी ने अनेक विदेशी कथा फ़िल्मों के अलावा डिस्कवरी और एनिमल प्लैनेट जैसे चैनलों की सैकड़ों डॉक्यूमेंट्रीज में अपनी आवाज़ दी थी.

उन्होंने फिल्म जगत के अनेक गायक गायिकाओं को संगीत की बारीकियां सिखाई थीं…बृज जी को अनेक बार विज्ञापन जगत के अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया था उनके निधन से कला जगत और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। हम सभी उनके योगदान को हमेशा याद रखेंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति देफोर्थ पिल्लर्स टीम की और से ईश्वर आपकी दिवंगत आत्मा को शांति दे.

आवाज़ के धनी कलाकार बृज भूषण मेहरू जी आज इस फानी दुनिया से विदा हो गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *