Virat Kohli Ducks Record: किंग कोहली अपने 304 वनडे के 18 साल के करियर में पहली बार लगातार दो वनडे में 0,0 पर आउट हुए. इसके साथ ही विराट ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज़्यादा 0 पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी पोडियम पर पहुंचने की रेस लगा दी है.

Virat Kohli Ducks Record in International Cricket:
एक बार सचिन तेंदुलकर ने एक पार्टी में खुलकर कहा था कि उनके शतकों के रिकॉर्ड को कौन तोड़ सकता है- उन्होंने तब खुलकर उसी पार्टी में बैठे विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम ला था.
विराट कोहली यकीनन वनडे क्रिकेट में शतकों की दौड़ में सचिन तेंदुलकर से भी आगे निकल गए. कोहली वनडे में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. उनके नाम इस फॉर्मेट में 51 शतक हैं. सचिन 49 शतकों के साथ दूसरे और रोहित शर्मा 32 शतकों के साथ तीसरे नंबर पर हैं. विराट का ये रिकॉर्ड कभी नहीं टूटने जैसा रिकॉर्ड नज़र आता है. लेकिन एडिलेड में सीरीज के दूसरे वनडे में भी कोहली फिर 0 पर आउट हुए तो फैंस की चिंताए बढ़ गईं. किंग कोहली अपने 304 वनडे के 18 साल के करियर में पहली बार लगातार दो वनडे में 0,0 पर आउट हुए. इसके साथ ही विराट ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज़्यादा 0 पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी पोडियम पर पहुंचने की रेस लगा दी है.

रेस में ईशांत शर्मा के बराबर
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज़्यादा बार 0 पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड ज़हीर ख़ान के नाम है. ज़ाहीर खान 309 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 44 बार 0 पर आउट हुए. जबकि, ईशांत शर्मा 199 मैचों में 40 बार 0 पर आउट हुए. कोहली इस लिस्ट में ईशांत के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं.
हैरान करने वाली बात ये भी है कि अपने इंटरनेशनल करियर में किंग कोहली पहली बार एडिलेड पर पर 0 के साथ लौटे. ऑस्ट्रेलिया के मीडियम पेसर जेवियर बार्टलेट ने किंग को आउट कर उन्हें पैवेलियन का रास्ता दिखाया. विराट कोहली 552 मैचों में 40वीं बार 0 पर आउट हुए हैं.
बात अगर वनडे फॉर्मेट में सबसे अधिक डक की करें तो इस शर्मनाक लिस्ट में टॉप पर सचिन तेंदुलकर हैं. तेंदुलकर 463 मैचों की 452 पारियों में 20 बार शून्य पर पवेलियन लौटे हैं. जबकि श्रीनाथ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं.



