भारतीय रेल के सफर में एक नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होने जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर सबसे बड़ा और आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस आधुनिक ट्रेन के लिए गुवाहाटी-कोलकाता (हावड़ा) रूट चुना गया है, जिसे पीएम मोदी हरी झंडी दिखाएंगे।
यह भारतीय रेलवे के लिए सिर्फ एक नई ट्रेन नहीं, बल्कि स्वदेशी तकनीक और आधुनिक इंजीनियरिंग की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
Vande Bharat Sleeper train: भारतीय रेलवे एक बार फिर इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ा है। जिस तरह वंदे भारत एक्सप्रेस ने दिन के सफर की तस्वीर बदली, अब उसी कड़ी में रात की यात्रा को भी पूरी तरह हाईटेक और लग्जरी बनाने की तैयारी हो चुकी है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर बड़ा और आधिकारिक ऐलान सामने आ गया है। नए साल के पहले दिन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साफ कर दिया है कि इस मेगा प्रोजेक्ट की टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन पूरी हो चुकी है और बहुत जल्द यात्रियों को इसका फायदा मिलने वाला है।




इस रूट से होगी ऐतिहासिक शुरुआतरेल मंत्री के मुताबिक, पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी से कोलकाता (हावड़ा) के बीच चलाई जाएगी। यह रूट इसलिए भी खास है क्योंकि इससे उत्तर-पूर्व भारत को देश के बड़े महानगर से तेज, सुरक्षित और आरामदायक कनेक्टिविटी मिलेगी। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
मंत्री के मुताबिक, पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी से कोलकाता (हावड़ा) के बीच चलाई जाएगी। यह रूट इसलिए भी खास है क्योंकि इससे उत्तर-पूर्व भारत को देश के बड़े महानगर से तेज, सुरक्षित और आरामदायक कनेक्टिविटी मिलेगी। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह भारतीय रेलवे के लिए सिर्फ एक नई ट्रेन नहीं, बल्कि स्वदेशी तकनीक और आधुनिक इंजीनियरिंग की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।


