छत्तीसगढ़ की बेटी लखनी साहू ने अपनी कर्मनिष्ठा से बढ़ाया पूरे प्रदेश का मान

Spread the love

छत्तीसगढ़ की बेटी, देश का गौरव कोरबा की बिटिया सुश्री लखनी साहू, ई. विश्वेश्वरैया इंजीनियरिंग कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेविका, ने अपने समर्पण, सेवा और कर्मनिष्ठा से पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है।

माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने छत्तीसगढ़ की बेटी, सुश्री लखनी साहू को देश का गौरव और मान बढ़ने के लिए बधाई दी .

माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने उन्हें “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार (2022-23)” से सम्मानित किया है जो हर छत्तीसगढ़वासी के लिए गर्व का क्षण है। लखनी साहू ने राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के माध्यम से समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया है, उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को देश सेवा और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। लखनी बिटिया को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं।

छत्तीसगढ़ की अभिमान लखनी बिटिया को हार्दिक बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *