भारत का वो अतरंगी महाराजा जो स्कॉच में दूध मिलाकर, नशे में करता था अजीब हरकतें

Spread the love

भारत के राजा – महाराजाओं को ड्रिंक करने का बहुत शौक था. ज्यादातर महाराजाओं के शराब सेवन के ढेर सारे रोचक किस्से हैं. महाराजा पटियाला भूपिंदर सिंह तो सबसे ही ज्यादा अलबेले थे. वो खूब शराब पीते थे. ये बात मशहूर थी कि वह स्कॉट व्हिस्की में दूध मिलाकर पीते हैं. वो ऐसा क्यों करते थे, इसकी भी वजहें बताई जाती हैं.

पटियाला के महाराजा भूपिंदर सिंह के शराब पीने के तरीके और शौक़ीन तबीयत के किस्से काफी प्रसिद्ध हैं. वह वाकई स्कॉच व्हिस्की में दूध मिलाकर पीते थे. है तो ये बड़े अचरज की बात कि कोई स्कॉच शराब में दूध मिलाकर पिए. दुनिया में बताइए भला कौन ऐसा करता होगा. लेकिन अपनी विलासिता और शराब शौकिन महाराजा भूपिंदर ये काम खूब करते थे. जब वह नशे में आ जाते थे तो ऐसे ऐसे काम करते थे कि वो खबरें बन जाती थीं.

विभिन्न समाचार रिपोर्ट्स और पंजाब यूनिवर्सिटी, पटियाला के अभिलेखागार से जुड़े ऐतिहासिक लेखों में बताया गया है कि महाराजा भूपिंदर सिंह स्कॉच व्हिस्की को दूध के साथ मिलाकर पीना पसंद करते थे. ये उनका एक विशेष शौक था.

ब्रिटिश पत्रिका ‘द लंदन मिरर’ ने 12 मार्च, 1938 को महाराजा की मृत्यु के बाद प्रकाशित एक लेख में उनके लाइफ स्टाइल का जिक्र करते हुए यह बात साफतौर पर कही. लेख में कहा गया कि महाराजा अपने सुबह की शुरुआत “एक पिंट ऑफ स्कॉच व्हिस्की एंड मिल्क” के साथ करते थे. ‘द टाइम्स’ अखबार ने भी उस दौरान इस तरह के विवरण प्रकाशित किए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *