स्टार्टअप इंडिया पहल का एक दशक पूरा..

Spread the love

FOURTHPILLARS NEWS UPDATE 16.01.2026

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में स्टार्टअप इंडिया पहल के एक दशक पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री भारत के जीवंत स्टार्टअप इकोसिस्टम के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे। इस अवसर पर स्टार्टअप प्रतिनिधि अपने उद्यमशीलता के सफर से जुड़े अनुभव भी साझा करेंगे।

स्टार्टअप इंडिया की शुरुआत आज ही के दिन वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा की गई थी, जिसका उद्देश्य नवाचार को प्रोत्साहित करना

उद्यमिता को बढ़ावा देना और निवेश आधारित विकास को सक्षम बनाना था। पिछले एक दशक में स्टार्टअप इंडिया भारत की आर्थिक और नवाचार संरचना का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बनकर उभरा है। इस अवधि के दौरान भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में अभूतपूर्व विस्तार देखने को मिला है, जिसमें देशभर में 2 लाख से अधिक स्टार्टअप्स को मान्यता दी जा चुकी है। भारत 2030 तक 7 दशमलव 3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने और विकसित भारत 2047 के व्यापक दृष्टिकोण की ओर अग्रसर है। वे न केवल आर्थिक वृद्धि के उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेंगे, बल्कि भारत के भविष्य तैयार नवाचार आधारित आर्थिक मॉडल के स्थाई प्रतीक भी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *