परीक्षा पे चर्चा के नवमें संस्करण में गतवर्ष की भांति इस वर्ष भी बच्चों, पालकों एवं शिक्षकों में भारी उत्साह देखने को मिला। पंजीयन की अंतिम तिथि 11 जनवरी 2026 तक राज्य से कुल 29.29 लाख प्रतिभागियों ने पोर्टल में अपना पंजीयन करवाया। गतवर्ष इस कार्यक्रम में पूरे देश में छत्तीसगढ़ को पंजीयन के मामले में प्रथम स्थान मिला था। इस वर्ष छत्तीसगढ़ अंडमान एवं निकोबार, चंडीगढ़, लक्ष्यद्वीप के बाद चौथे स्थान पर है। गतवर्ष की तुलना में इस वर्ष 7.16 लाख अधिक पंजीयन किया गया। छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक पालकों कुल 1.41 लाख पालकों द्वारा पंजीयन किया गया जो यह दर्शाता है कि राज्य में पालकों में अपने बच्चों की पढ़ाई के प्रति रुझान बढ़ रहा है।
परीक्षा पे चर्चा के नवमें संस्करण में गतवर्ष की भांति इस वर्ष भी बच्चों, पालकों एवं शिक्षकों में भारी उत्साह देखने को मिला।

इस वर्ष प्रथम चरण में विद्यार्थियों के चयन हेतु जिलों से चयनित विद्यार्थियों के विडियो मंगवाए गए थे। इसमें निर्धारित तिथि तक कुल 171 विद्यार्थियों के प्रश्न पूछने से संबंधित विडियो प्राप्त हुए थे। समिति द्वारा इस विडियो का परीक्षण कर कुल 18 विद्यार्थियों का चयन कर उनका विवरण केन्द्र को भेजा गया। चयनित विद्यार्थियों में पीएमश्री विद्यालय 04, सेजस- 06, निजी विद्यालय 04, शास. विद्यालय 03, केजीबीव्ही- 01 से शामिल हुए।

केन्द्र की समिति द्वारा इनमें से महासमुंद के नयापारा स्वामी आत्मानंद विद्यालय की गणित संकाय की कक्षा 12वीं की छात्रा कु. सृष्टि साहू, पिता- श्री नरेन्द्र कुमार साहू, माता- श्रीमती दिनेश्वरी साहू का चयन कर उन्हें दिल्ली में दिनांक 21 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।
कु. सृष्टि साहू के चयन पर जिला कलेक्टर, श्री विनय कुमार लंगहे ने उन्हें मिलकर बधाई दी।

उनके अनुसार कु. सृष्टि एक अनुशासित एवं पढ़ाई में रूचि लेने वाली बालिका है और शाला नायक की भूमिका वह बाल दिवस के अवसर पर प्राचार्य के कुर्सी पर बैठकर नेतृत्व प्रदान कर चुकी है। कु. सृष्टि साहू के पिता शासकीय स्कूल में शिक्षक हैं एवं माता गृहणी है, दोनों को सृष्टि के चयन पर बहुत गर्व है। शाला प्राचार्य के अनुसार उनकी शाला में प्रत्येक बच्चों को परीक्षा पे चर्चा में पंजीयन के लिए सभी शिक्षकों ने खूब मेहनत की और 100% पंजीयन कराते हुए नियमित अभ्यास करवाया। कु. सृष्टि के चयन पर महासमुंद के जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे एवं शिक्षा विभाग ने बहुत-बहुत बधाई दी है।
शाला की प्राचार्या, श्रीमती अमी रूफस ने कु. सृष्टि साहू के चयन पर बहुत खुशी जाहिर की है।

कु. सृष्टि साहू के दिल्ली प्रवास के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुलभ करवाने हेतु जिला परियोजना समन्वयक श्री रेखराज शर्मा ने विशेष भूमिका निभाते हुए समय सीमा में इस कार्य को सफलतापूर्वक संपादित किया। राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा रायपुर द्वारा भी महासमुंद जिले से छात्रा कु. सृष्टि साहू के चयन पर जिले को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। कार्यक्रम के अगले चरण में और विद्यार्थियों के चयन की प्रतीक्षा की जा रही है।
कु. सृष्टि के चयन पर महासमुंद के जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे एवं शिक्षा विभाग ने बहुत-बहुत बधाई दी है। कु. सृष्टि साहू के दिल्ली प्रवास के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुलभ करवाने हेतु जिला परियोजना समन्वयक श्री रेखराज शर्मा ने विशेष भूमिका निभाते हुए समय सीमा में इस कार्य को सफलतापूर्वक संपादित किया। राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा रायपुर द्वारा भी महासमुंद जिले से छात्रा कु. सृष्टि साहू के चयन पर जिले को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।




