मशहूर सिंगर पलक मुच्छल मना रही हैं आज अपना 34वां जन्मदिन

Spread the love

FOURTH PILLARS NEWS UPDATE RAIPUR CHATIISGARAH 30.03.2026

मशहूर सिंगर पलक मुच्छल आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं, जो अपनी आवाज के अलावा कई अच्छे कामों के लिए भी जानी जाती हैं। करोड़ों दिलों पर राज करने वाली पलक ने कई ऐसे गाने गाए हैं, जिन्हें लोग कितनी बार भी सुन ले मन नहीं भरता है। सिगंर का महज 9 साल की उम्र में पहला एल्बम आया। वहीं पलक का 4000 से ज्यादा बच्चों की हार्ट सर्जरी के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में नाम दर्ज किया गया।

करोड़ों दिलों पर राज करने वाली पलक ने कई ऐसे गाने गाए हैं, जिन्हें लोग कितनी बार भी सुन ले मन नहीं भरता है।

सिगंर का महज 9 साल की उम्र में पहला एल्बम आया। वहीं पलक का 4000 से ज्यादा बच्चों की हार्ट सर्जरी के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में नाम दर्ज किया गया। इंदौर में जन्मी और बॉलीवुड के हिट गानों के लिए मशहूर सिंगर पलक मुच्छल का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है, जो किसी भी सिंगर के लिए के लिए गर्व की बात है। वह न सिर्फ अपने बेहतरीन म्यूजिक के लिए, बल्कि उनके सामाजिक कार्यों की वजह से भी हमेशा चर्चा में रहती हैं।

सिंगर पलक मुच्छल इंसानियत को आज भी जिंदा रखने के लिए उनकी सलमान खान भी तारीफ कर चुके हैं।

पलक मुच्छल का पहला मशहूर एल्बम ‘चाइल्ड फॉर चिल्ड्रन’ साल 2001 में रिलीज हुआ और लोगो ने खूब सराहा था।

पलक मुच्छल का पहला एल्बम ‘चाइल्ड फॉर चिल्ड्रन’ साल 2001 में रिलीज हुआ था। उस समय उनकी उम्र महज 9 साल थी और इस एल्बम को टिप्स म्यूजिक द्वारा रिलीज किया गया था। उन्होंने अपने बचपन में कुल छह संगीत एल्बम रिलीज किए थे, जो किसी फिल्म के लिए नहीं थे। बाद में उन्होंने साल 2011 में उन्होंने ‘दमादम’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया। उसके बाद उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘एक था टाइगर’ में अपनी आवाज दी और उनकी किस्मत चमक गई।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी आवाज से सबको दीवाना बना देने वाली पलक की करियर बनाने में सलमान खान मदद की है और सिंगर सुपरस्टार को अपना भाई मानती हैं।

इतना ही नहीं सलमान खान ने पलक मुच्छल की न केवल उनकी गायकी के लिए, बल्कि उनके नेक सामाजिक कार्यों के लिए भी काफी प्रशंसा की है। सिंगर पलक मुच्छल अपने भाई पलाश के साथ मिलकर ‘पलक-पलाश चैरिटेबल फाउंडेशन’ चलाती हैं, जिसके जरिए पूरे भारत में 4000 से ज्यादा बच्चों की हार्ट सर्जरी के लिए फंड जमा कर उनका इलाज करवाया गया है। कमाल की बात यह है कि उन्होंने आज तक जितने बच्चों का इलाज करवाया है, उतनी डॉल रखी हैं। उन्होंने यह खुलासा कर्ली टेल्स में किया था।

साल 2013 में, पलक ने 2.5 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड जमा किया था और 572 बच्चों के सफल ऑपरेशन करवाए थे।

इसके अलावा, पलक ने गुजरात भूकंप राहत के लिए 10 लाख रुपए और कारगिल शहीदों के परिवारों की भी मदद कर चुकी हैं। वह अपनी दरियादिली के लिए हमेसा चर्चा में रहती हैं। सिंगर पलक मुच्छल ने म्यूजिक कंपोजर मिथुन शर्मा (Mithoon) के साथ 6 नवंबर 2022 को मुंबई में शादी की। इस जोड़े ने लगभग 9 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। दोनों ने साथ में काम भी किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *