फरवरी 2026 में शादी करेंगे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा

Spread the love

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को लेकर हाल ही में सगाई की खबरें आईं। अब दोनों की शादी की तारीख भी चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा कथित तौर पर 26 फरवरी, 2026 को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सगाई की खबरों के बाद अब उनकी शादी की चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टॉलीवुड की सबसे चहेती जोड़ियों में से एक रश्मिका और विजय अब से चार महीने बाद शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं।

हालांकि रश्मिका विजय के साथ इस रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले एक टूटे हुए रिश्ते का दर्द झेल चुकी हैं। दरअसल रश्मिका की साल 2017 में एक्टर रक्षित शेट्टी से सगाई हुई थी। वहीं अगले साल दोनों की सगाई टूट गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका और विजय की शादी करीब चार महीने बाद 26 फरवरी, 2026 को राजस्थान के उदयपुर स्थित एक आलीशान महल में होगी । हालांकि शादी को लेकर दोनों में से किसी की ओर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं है । वैसे, दोनों की शादी की खबर सुनकर ही फैन्स में इस जोड़ी को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है. विदित हो दोनों एक्टर्स के करीबी सूत्र ने मीडिया को ये जानकारी दी थी कि उनकी सगाई 3 अक्टूबर, 2025 को विजय के हैदराबाद वाले घर पर हुई।

इस समारोह को काफी इंटीमेट और भव्य बताया गया था, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ‘थामा’ के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान, रश्मिका से उनकी सगाई की अफवाहों के बारे में पूछा गया। रश्मिका ने शरमाते हुए जवाब दिया, ‘सबको इस बारे में पता है।’ इससे फैन्स काफी उत्साहित हो गए। इसके साथ ही विजय की और से किसी सूत्र ने ये बताया है कि दोनों अगले साल शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इसी के साथ उन्हें लेकर फरवरी में शादी समारोह की अटकलों को बल मिला है।

रश्मिका और विजय की पहली बार ‘ गीता गोविंदम’ (2018) के सेट पर मिले थे। दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। वहीं इसके बाद ‘डियर कॉमरेड’ (2019) में वे फिर से साथ आए। इस फिल्म ने जहां उनके ऑन-स्क्रीन रिश्ते को मजबूत किया, वहीं कहते हैं कि उनका ऑफ-स्क्रीन रोमांस की इसी फिल्म से शुरू हुआ। अगर फरवरी में शादी सच में होती है तो ये साल 2026 में होनेवाली बड़ी शादियों में से एक होगी।

यहां उदयपुर में होनेवाली शादी में रश्मिका और विजय की साउथ इंडियन जोड़ी और रीति-रिवाजों में राजस्थान की शाही भव्यता का तड़का नजर आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *