राजपाल यादव को नहीं मिली जमानत, अगली तारीख 16 फरवरी.

Spread the love

FOURTH PILLARS NEWS UPDATE 12.02.2026

राजपाल यादव पहले भी 2 बार इस बड़ी परेशानी से जूझ चुके हैं

राजपाल यादव इन दिनों गंभीर कानूनी संकट से गुजर रहे हैं. राजपाल यादव इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. उन्हें 9 करोड़ रुपये चुकाने हैं जिसके लिए बॉलीवुड स्टार आगे आ रहे हैं. सोनू सूद, गुरमीत चौधरी, तेज प्रताप यादव जैसे लोगों ने मदद का हाथ बढ़ाया है. कुछ ने काम ऑफर किया, कुछ ने आर्थिक सहायता दी. अब अजय देवगन और सलमान खान ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है. अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भी उनकी मदद को आगे आए हैं. आज मामले की सुनवाई हुई और इस मामले की सुनवाई अब 16 फरवरी को दोबारा होगी. बता दें कि फरवरी 2026 में दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद उन्होंने तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण कर दिया है.

आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक्टर राजपाल यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. फिलहाल एक्टर तिहाड़ जेल में हैं और उनके फैंस इस बात से बहुत दुखी हैं.

जब्त हुई थी गांव में करोंड़ों की जमीनें, एक फिल्म से बर्बाद हुए थे एक्टरराजपाल यादव इस वक्त तिहाड़ जेल में हैं और एक्टर की मदद के लिए सोनू सूद आगे आए हैं.

यह मामला चेक बाउंस Rajpal Yadav Cheque Bounce Case से जुड़ा है, जिसमें लगभग 9 करोड़ रुपये का बकाया शामिल है. मामला 2010 का है, जब राजपाल यादव ने अपनी पहली निर्देशित फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से करीब 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था. फिल्म फ्लॉप होने के कारण कर्ज चुकता नहीं हो सका. ब्याज, जुर्माने और देरी के कारण राशि बढ़कर लगभग 9 करोड़ हो गई, लोन चुकाने के लिए दिए गए कई चेक बाउंस हो गए, जिसके चलते कंपनी ने 7 अलग-अलग केस दायर किए.

अनूप जलोटा ने दिए 5 लाख

2018 में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराया और 6 महीने की सजा सुनाई. सत्र न्यायालय ने 2019 में इसे बरकरार रखा. दिल्ली हाई कोर्ट में अपील चली, जहां जून 2024 में सजा पर स्टे मिला, लेकिन शर्त थी कि वे समझौता राशि चुकाएंगे. कोर्ट ने कई बार समय दिया, 2025 में उन्होंने 75 लाख रुपये जमा किए, लेकिन बाकी राशि नहीं चुकाई. कोर्ट ने उनके बार-बार वादे तोड़ने को निंदनीय बताया और फरवरी 2026 में सरेंडर का अंतिम आदेश दिया. 5 फरवरी 2026 को राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया. जेल में 6 महीने की सजा काटनी होगी, लेकिन कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, सजा काटने से कर्ज माफ नहीं होगा, बकाया राशि अभी भी चुकानी पड़ेगी. आइए जानते हैं कि राजपाल यादव केस के लेटेस्ट अपडेट्स क्या हैं.

राजपाल यादव को अभी कुछ दिन और तिहाड़ जेल में ही रहना होगा. आज दिल्ली हाईकोर्ट में उनके केस की सुनवाई जिसके बाद अब अगली तारीख 16 फरवरी पड़ी है.

इस मामले में साल 2018 में एक्टर को तीन महीने के लिए जेल भेज दिया गया था.

कई लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या राजपाल यादव अपनी जमीनें बेचकर खुद को मामले में बरी नहीं करवा सकते ? चलिए हम आपको बताते हैं कि एक्टर के पास जमीन है या नहीं, अगर हैं तो कहां गईं. मामले की बात करें तो एक्टर ने फिल्म अता-पता लापता बनाने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 5-5 करोड़ रुपये का लोन लिया था, लेकिन फिल्म फ्लॉप होने के चलते एक्टर यह पैसा नहीं चुका पाए और फिर कोर्ट केस के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया.

कहां गई एक्टर राजपाल की जमीनें……..?

इधर, साल 2024 में बैंक ने एक्टर के होम टाउन शाहजहांपुर में उनकी करोड़ों की संपत्ति को जब्त कर लिया था. अभिनेता के करीबी सूत्रों ने बताया था एक्टर ने साल 2005 में अपने माता-पिता के नाम पर ‘नवरंग गोदावरी एंटरटेनमेंट लिमिटेड’ नामक एक प्रोडक्शन हाउस की स्थापना की थी और मुंबई में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स ब्रांच से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था. वहीं, नीलामी के वक्त एक्टर पर 11 करोड़ रुपये का कर्ज था. स्थानीय लोगों की मानें तो, बैंक अधिकारियों ने इमारत को इतनी जल्दी में सील किया था कि वे घर के अंदर बिजली को भी बंद करना भूल गए थे. वहीं, पुलिस ने कहा था कि उन्हें इस सीलिंग के बारे में कुछ नहीं पता था.

कैसे शुरू किया फिल्मी करियर……….?

राजपाल यादव ने अपने फिल्मी करियर में एक से एक हिट फिल्म में काम किया है. पढ़ाई के बाद वह शाहजहांपुर चले गए थे. यहां से उन्होंने रंगमंच की दुनिया में कदम रखा था. एक्टर ने 1987 से 1992 तक यहां थिएटर किया और अपनी एक्टिंग को निखारा. इसके बाद वह लखनऊ में भारतेंदु नाट्य एकेडमी में गए और इसके बाद दिल्ली स्थित नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया. राजपाल यादव ने साल 1999 में अजय देवगन और काजोल और महिमा चौधरी स्टारर फिल्म दिल क्या करे से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद वह हंगामा, हलचल, मुझसे शादी करोगी, गरम मसाला, भागम भाग, भूल भुलैया, फिर हेरा फेरी, चुप चुप के, पार्टनर, ढोल, गॉड तुस्सी ग्रेट हो, कृष 3, वेलकम बैक और भूल भुलैया 3 जैसे हिट फिल्में में नजर आए. एक्टर की अपकमिंग फिल्मों में भूत बंगला और वेलकम 3 है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *