डबल इंजन सरकार में विकास की पटरी पर दौड़ रहा छत्तीसगढ़।

Spread the love

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) ने आज रेल मंत्रालय की ₹24,634 करोड़ की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। हमारे लिए अत्यंत हर्ष का विषय है की छत्तीसगढ़ में गोंदिया-डोंगरगढ़ चौथी रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति दे दी गई है.

यह प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय है। ₹2,223 करोड़ की लागत से पूरी होने वाली 84 किमी लंबी इस परियोजना से न केवल यात्री एवं मालगाड़ियों की क्षमता बढ़ेगी

कोयला, ऊर्जा और औद्योगिक क्षेत्रों के लिए परिवहन और भी सुगम होगा। इससे हर वर्ष 30 मिलियन टन से अधिक अतिरिक्त माल परिवहन संभव होगा, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति और मजबूती मिलेगी।

छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास को गति प्रदान करने और ‘विज़न विकसित छत्तीसगढ़ 2047’ की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।

डीज़ल व लॉजिस्टिक लागत में कमी और पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से भी यह परियोजना अत्यंत लाभकारी है। यह परियोजना हर वर्ष लगभग 1 करोड़ पेड़ों के बराबर कार्बन उत्सर्जन को कम करेगी। छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास को गति प्रदान करने और ‘विज़न विकसित छत्तीसगढ़ 2047’ की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का हार्दिक आभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *