FOURTH PILLARS NEWS / WED / 03-12-25
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से तिरुवनंतपुरम की दो दिन की यात्रा पर रहेंगी। इस दौरान, राष्ट्रपति नौसेना दिवस-2025 समारोह में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति आज नौसेना के परिचालन प्रदर्शन का अवलोकन भी करेंगी। हमारे संवाददाता ने बताया है कि परिचालन प्रदर्शन में नौसेना की ताकत को दर्शाया जाएगा, जिनमें 19 प्रमुख युद्धपोत और 32 विमान शामिल रहेंगे।





तिरुवनंतपुरम के पास स्थित शंगुमुगम बीच पर भारतीय नौसेना के परिचालन प्रदर्शन के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। राष्ट्रपति आज दोपहर तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचेंगी और वहां से सीधे शंगुमुगम बीच रवाना होंगी। एमएच-60 आर हेलिकॉप्टर से राष्ट्रपति को भव्य सलामी दी जाएगी। इसमें नौसेना की शक्ति और युद्ध तत्परता का प्रदर्शन किया जाएगा, समारोह में 19 प्रमुख युद्धपोत और 32 विमान भी हिस्सा लेंगे। इनमें युद्धक और निगरानी विमान भी शामिल हैं। कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति लोक भवन जाएंगी।





