राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज तीन दिन के लिए उत्तराखंड जाएंगी। राष्ट्रपति, आज हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति मुर्मु कल उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती पर देहरादून में विधानसभा को संबोधित करेंगी। बाद में, वह नैनीताल में राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक समारोह में भी शामिल होंगी..मंगलवार को राष्ट्रपति कैंची धाम में नीम करोली बाबा के आश्रम जाएंगी।




