दिशा पाटनी के घर गोलीबारी मामले में एक्शन मोड में पुलिस, दो और आरोपी हिरासत में दिल्ली पुलिस की स्पेशल ने इन दोनों आरोपी को पकड़ा है. पुलिस फिलहाल दोनों की उम्र की जांच कर रही है. इस मामले में कई अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी हुई है.


ये कार्रवाई दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया है. हिरासत में लिए गए आरोपियों दिशा पाटनी के घर की रेकी करने का भी आरोप है. हिरासत में लिए गए आरोपियों को खुदको नाबालिग बताया है. पुलिस फिलहाल उनके उम्र की जांच कर रही है.दिशा पाटनी के घर गोलीबारी मामले में एक्शन मोड में पुलिस, दो और आरोपी हिरासत मेंदिल्ली पुलिस की स्पेशल ने इन दोनों आरोपी को पकड़ा है. पुलिस फिलहाल दोनों की उम्र की जांच कर रही है. इस मामले में कई अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी हुई है.
आपको बता दें कुछ दिन पहले ही इस घटना में शामिल रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने गाजियाबाद में ट्रोनिका सिटी के पास एक मुठभेड़ में मार गिराया था. यह मुठभेड़ दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और हरियाणा एसटीएफ के एक संयुक्त अभियान के तहत हुई थी. अधिकारी ने बताया था कि मृतकों की पहचान हरियाणा के रोहतक निवासी रविंदर और सोनीपत निवासी अरुण के रूप में हुई है.
हरियाणा एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों की गोली लगने से मौत की पुष्टि की और बताया कि विशेष प्रकोष्ठ का एक जवान भी घायल हुआ था. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया ने कहा था कि बरेली गोलीबारी मामले में दोनों बदमाशों की स्पष्ट भूमिका थी, जिसने हाई-प्रोफाइल हस्तियों के आसपास सुरक्षा चिंताओं को जन्म दिया. इस घटना के जबरन वसूली से जुड़े होने का संदेह था.




