प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा भारत सुनहरे भविष्‍य की ओर अग्रसर

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत विकसित और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर है। नई दिल्ली में सोमवार को छठे रामनाथ गोयनका व्याख्यान में श्री मोदी ने कहा कि एक तरफ जहां दुनिया व्‍यवधानों से डरी हुई है, वहीं भारत सुनहरे भविष्‍य की ओर विश्‍वास के साथ बढ़ रहा है। आज जब दुनिया डिसक्रप्‍शन से डर रही है भारत वाइब्रैंट फ्यूचर के डायरेक्‍शन में आगे बढ़ रहा है। मैं कह सकता हूं भारत सिर्फ एक इमरजिंग मार्केट ही नहीं है भारत एक इमरजिंग मॉडल भी है। आज दुनिया इंडियन ग्रोथ मॉडल को मॉडल ऑफ होप मान रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार में परिणामों ने एक बार फिर जनता की महत्‍वाकांक्षा को प्रदर्शित किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि तमाम वैश्विक संकटों के बीच भी भारत की वृद्धि दर लगातार बढ़ रही है।

साल 2022 में यूरोपियन क्राइसिस के कारण पूरे दुनिया की सप्‍लाई चेन और एनर्जी मार्केट प्रभावित हुआ। इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ा। इसके बावजूद भी 2022-23 में हमारी इकोनोमी की ग्रोथ तेजी से होती रही। साल 2023 में वेस्‍ट एशिया में स्थितियां बिगडी हैं तब भी हमारी ग्रोथ रेट तेज रही और इस साल भी जब दुनिया में अस्थिरता है तब भी हमारी ग्रोथ रेट 7 प्रतिशत के आसपास है।

श्री मोदी ने बिहार विधानसभा के हाल के चुनाव के परिणामों को ऐतिहासिक बताते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया।

बिहार के नतीजों ने फिर दिखाया है कि भारत के लोगों की आकांक्षाएं कितनी ज्‍यादा है, भारत के लोग आज उन राजनीतिक दलों पर विश्‍वास करते हैं जो नेक नियत से लोगों की उन एसप्रेशन को पूरा करते हैं, विकास को प्राथमिकता देते हैं। श्री मोदी ने जोर देकर कहा कि चाहे केन्‍द्र सरकार हो या विभिन्‍न दलों के नेतृत्‍व में राज्‍य सरकारें हो, सर्वोच्‍च प्राथमिकता विकास और केवल विकास ही होना चाहिए।

हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता सिर्फ एक होनी चाहिए विकास, विकास और सिर्फ विकास। अब इसलिए मैं हर राज्‍य सरकार को कहता हूं आप अपने आप बेहतर इन्‍वेस्‍टमेंट का माहौल बनाने के लिए, कॉम्‍पटिशन करिए, आप इज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए कॉम्‍पटिशन करिए, डेवलपमेंट पैरामीटर में आगे आने के लिए कॉम्‍पटिशन करिए, फिर देखिए जनता कैसे आप पर अपना विश्‍वास जताती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *