प्रधानमंत्री आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर

Spread the love

प्रधानमंत्री आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। वह आज केवड़िया के एकता नगर में एक हज़ार 140 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढाँचा और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में राजपीपला में बिरसा मुंडा जनजातीय विश्वविद्यालय, वामन वृक्ष वाटिका शामिल हैं। श्री मोदी भारत के शाही राज्यों के संग्रहालय, खेल परिसर, शूलपाणेश्वर घाट के पास जेटी विकास और स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी पर ट्रैवलेटर्स सहित विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे….प्रधानमंत्री कल राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लेंगे और सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

प्रधानमंत्री आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *