PM मोदी आज छत्तीसगढ़ में भाग लेंगे पुलिस महानिदेशकों-महानिरीक्षकों के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन में

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान रायपुर के , इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट में 28 से 30 नवम्बर तक आयोजित पुलिस महानिदेशकों-महानिरीक्षकों के 60वें 3 दिवसीय अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेंगे केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह भी सम्मलेन को संबोधित करेंगे इस वर्ष इस सम्मेलन का विषय है, ‘विकसित भारत सुरक्षा आयाम‘।

सम्मेलन के दौरान वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद विरोधी अभियान, आपदा प्रबंधन, महिला सुरक्षा और पुलिसिंग में फ़ॉरेंसिक विज्ञान तथा एआई के उपयोग जैसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। यह सम्मेलन देश भर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा प्रशासकों को राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर खुले और सार्थक विचार–विमर्श करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।

सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे।इस महत्वपूर्ण आयोजन में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल , केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय , राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशक और केन्द्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख अधिकारी भाग लेंगे

प्रधानमंत्री के अब तक के ज्ञात कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज रात तक रायपुर पहुंचेंगे और 29 नवम्बर को आयोजन के 4 सत्रों और 30 नवम्बर के 2 सत्रों को संबोधित करेंगे … केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह आज समारोह का औपचारिक उद्घाटन करेंगे . राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी आज रायपुर पहुँच चुके हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *