भारत ब्राजील मैत्री की मजबूती कायम रहे इसके मद्देनजर आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ब्राजील दौरे में वहां की सरजमीन पर बड़ी ही गर्मजोशी और सांस्कृतिक परंपराओं व रीति रिवाजो के साथ स्वागत किया गया

पीएम मोदी ने इस आत्मीयता को देखकर कहा कि, इस भव्य स्वागत से साफ़ झलकता है, कि वैश्विक स्तर पर भारत और ब्राजील में सदैव करीबी समन्वय के साथ काम किया है, दो बड़े लोकतांत्रिक देशों के रूप में हमारा सहयोग न केवल ग्लोबल साउथ, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रासंगिक है ब्राजील में आज मुझे राष्ट्रपति द्वारा सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से विभूषित किया जाना केवल मेरे लिए ही नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों के लिए भी अत्यंत गर्व और भावुकता का पल है





