दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने करोड़ों रुपए के एक हाई-टेक साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश करते हुए ग्रेटर नोएडा से एक ठग को गिरफ्तार किया है. आरोपी सोशल मीडिया के जरिए ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट स्कीम का लालच देकर लोगों से ठगी करता था. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने करोड़ों रुपए के एक हाई-टेक साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश करते हुए ग्रेटर नोएडा से एक ठग को गिरफ्तार किया है.
आरोपी सोशल मीडिया के जरिए ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट स्कीम का लालच देकर लोगों से ठगी करता था.

Online Investment Scam in Delhi: दिल्ली पुलिस की… Online Investment Scam in Delhi
अब तक की जांच में सामने आया है कि उसने सिर्फ एक पीड़ित से ही 6 करोड़ 3 लाख रुपए ऐंठ लिए थे. पुलिस उसके नेटवर्क की जांच कर रही है. डीसीपी (क्राइम) आदित्य गौतम के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का नाम कृष्ण कुमार है. उसकी उम्र 29 साल है. उसने ग्रेटर नोएडा के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से बी.टेक किया था. पढ़ाई पूरी होने के बाद उसने साइबर ठगी को अपना पेशा बना लिया.

इस पर वह फर्जी प्रॉफिट स्क्रीनशॉट, जाली ट्रेडिंग डैशबोर्ड और स्क्रिप्टेड चैट डालकर लोगों को विश्वास दिलाता कि उसके बताए रास्ते पर चलकर लाखों का मुनाफा कमाया जा सकता है. इसी भरोसे में फंसकर दिल्ली में रहने वाले एक पीड़ित ने अपने करोड़ों रुपए ऑनलाइन इन्वेस्ट कर दिए.



