FOURTH PILLARS NEWS 20-01-2026
श्री नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में संगठन पर्व के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय रिटर्निंग अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने उनके नाम की घोषणा की।
श्री नितिन नबीन को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व के सभी अध्यक्षों के योगदान का अभिनंदन किया। श्री मोदी ने कहा कि नितिन नबीन ने हर कार्य को बखूबी निभाया है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री नितिन को बधाई देते हुए भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बताया।

माननीय नितिन नबीन जी हम सभी के अध्यक्ष हैं और उनका दायित्व सिर्फ भाजपा को भी संभालना इतना नहीं है। एनडीए के सब साथियों के बीच भी उन्होंने तालमेल का बहुत बड़ा दायित्व भी देखना होता है। माननीय नितिन जी के संपर्क में जो भी आया है वो उनकी सरलता और सहजता की चर्चा जरूर करता है। नितिन जी ने हमेशा जो-जो जिम्मेवारी मिली अपने आपको उन्होंने साबित किया है।
सबसे कम उम्र के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नबीन

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी ने उन्हें बधाई दी। पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जे.पी.नड्डा ने आशा व्यक्त की कि उनके युवा नेतृत्व में पार्टी नई उंचाइयां छुएगी। नितिन जी जो मूलत: कार्यकर्ता हैं। वैचारिक पृष्ठभूमि पर परिपक्व हैं और बहुत ही छोटी उम्र में पांच बार विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में भी विधायक हैं। बिहार सरकार में कई बार मंत्री रहे हैं। हमारे राष्ट्रीय युवा मोर्चा के महासचिव के रूप में आपको सारे देश का भ्रमण करने का मौका मिला। ऐसे हमारे नौजवान, ऊर्जावान और प्रतिभावान अध्यक्ष के रूप में आपने कार्यभार संभाला है। आपको बहुत-बहुत बधाई, बहुत-बहुत शुभकामनाएं।





श्री मोदी ने कहा कि देश कभी भी घुसपैठियों को अपने नागरिकों और गरीबों के अधिकारों को लूटने की अनुमति नहीं देगा।
आज देश के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती घुसपैठियों की है। दुनिया के समर्थ देश वे भी अपने देश में जो घुसपैठिए हैं, उनकी जांच पड़ताल कर रहे हैं। दुनिया में कोई अपने देश को कभी भी लुटने नहीं दे सकता।
श्री मोदी ने बताया कि संगठन की सबसे छोटी इकाई से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक पूरी प्रक्रिया लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुई है। श्री मोदी ने कहा कि भाजपा पर जनता का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में पार्टी ने जनता का विश्वास जीतने का एक उल्लेखनीय सफर तय किया है।
जनता जनार्दन की सेवा ये हमारे लिए हमेशा सर्वोपरि रही। हमने सत्ता को सुख का नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम बनाया है। इसलिए भाजपा पर जनता का विश्वास निरंतर मजबूत होता गया। अगर बीते 11 वर्षों की ही बात करें, तो भाजपा की यात्रा जन विश्वास अर्जित करने की अद्भुत यात्रा रही है। नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस पद पर पहुंचने का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के लिए अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं को भी धन्यवाद दिया।
आज माननीय प्रधानमंत्री जी उसको आत्मसात करते हुए विकसित भारत की परिकल्पना हम सबके सामने रखी है और आज एक सौ 40 करोड़ भारतवासी अपने आपको इस विकसित भारत के सपने के साथ जोड़कर देश को आगे बढ़ाने में लगा है। मैं इसके लिए तह दिल से माननीय प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं। श्री नबीन पार्टी के इतिहास में सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और बिहार से इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले भाजपा नेता हैं। वे वर्तमान में पटना जिले के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।




