
रायपुर 03 मार्च 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने गृह ग्राम बगिया में नन्हे बच्चों को पोलियो की दो बून्द पिलाकर इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान अपने निवास स्थान से बच्चे दिव्यांश यादव,डेविड साय एवं शीतल पैकरा को गोद में लेकर ड्रॉप पिलाया।

ज्ञात हो कि आज राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 3 मार्च 2024 को आयोजित किया जा रहा है। पल्स पोलियो अभियान तीन दिवस तक चलाया जायेगा। प्रथम दिवस 3 मार्च को पोलियो बूथ पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। 04 एवं 05 मार्च को टीम सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो पिलाया जायेगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रविवार को जशपुर के ग्राम बगिया से श्रम वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया । श्रम वैन जशपुर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतो में पहुंचकर श्रमिकों का पंजीयन करेगी। जिससे अधिक से अधिक श्रमिकों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने में सहयोग प्राप्त होगा।

सशक्त जशपुर के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने गृह ग्राम बगिया में दिवांगजनों को सामग्री का किया वितरण। उन्होंने हितग्राही को दिव्यांग प्रमाण पत्र,बस पास, अन्य सामग्रियों का वितरण किया।

सशक्त जशपुर अभियान का उद्देश्य जशपुर जिला को सभी क्षेत्रो में सशक्त करना है, जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, सड़क, बिजली, पेयजल आदि को योजनाबद्ध तरीके से लक्ष्य की प्राप्ति कर सुविधओं को उपलब्ध कराना है कार्यक्षेत्र सर्व विकासखंड जिला जशपुर होगा।
